'कुंडली की जब संदूक खुलेगी तो...', शिवसेना के राज खोलने वाले राणे पर संजय राउत का पलटवार
मुंबई, 29 अगस्त: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा। इस मामले में कोर्ट से जमानत के बाद उन्होंने शिवसेना को बेनकाब करने की धमकी दी थी। अब इस मामले में शिवसेना सांसद और पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि राण के 'अहंकारी और प्रतिशोधी रवैये' ने बीजेपी को बैकफुट पर लाने को मजबूर कर दिया है। इसके साथ ही राउत ने राणे को योग करने की भी सलाह दी।

संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को यह भी सुझाव दिया कि उनको योग का अभ्यास करना चाहिए और कहा कि उनका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। राउत ने कहा कि यहां तक कि शिव सैनिक भी उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करेंगे। राउत ने बताया कि केंद्रीय मंत्री की गिरफ्तारी 'कानूनी और उचित' थी, क्योंकि हर कोई 'कानून के सामने समान' है।
Recommended Video
क्या हमारे पास उनकी 'कुंडली' नहीं है?
राउत ने दावा करते हुए कहा कि जब 'जन आशीर्वाद यात्रा' की बात आई तो उनकी पार्टी के पूर्व सहयोगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। वो अपनी पार्टी के कामों का प्रचार ना करने की बजाय शिवसेना, उद्धव ठाकरे और महा विकास अघाड़ी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वहीं शिवसेना को उजागर करने के केंद्रीय मंत्री के बयान का राउत ने कहा कि क्या हमारे पास उनकी 'कुंडली' नहीं है? जब हम अपना 'संदूक ' खोलेंगे तो तैयार रहें। इसके साथ सांसद ने कहा कि बीजेपी को जल्द ही राणे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने की अपनी गलती का एहसास होगा।
भाजपा के साथ हमारे राजनीतिक मतभेद
इसके अलावा राउत ने विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे के बीच आमने-सामने की बैठक के बारे में कहा कि भाजपा के साथ हमारे राजनीतिक मतभेद हैं। अगर बीजेपी हमें राणे के कंधों पर मारना चाहती है, तो हम तैयार हैं। हमारे (एनसीपी प्रमुख) शरद पवार से भी मतभेद थे, लेकिन आज हम साथ हैं।












Click it and Unblock the Notifications