Sanjay Raut को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- सिद्धू मूसे वाला की तरह होगा हाल

शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से मिली है। धमकी देने वाले ने उन्हें मैसेज किया कि 'तेरा भी सिद्धू मूसे वाला जैसा हाल कर दूंगा।'

Sanjay Raut

Sanjay Raut: उद्धव ठाकरे गुट के नेता और राज्य सभा सांसद संजय राउत को जान से मारने की धमकी मिली है। संजय राउत को धमकी देने वाले ने कहा कि तेरा भी सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल कर दूंगा। धमकी मिलने के बाद संजय राउत ने इस बाबत पुलिस से शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, संजय राउत को यह धमकी भरा मैसेज लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से किया गया है। धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि तू दिल्ली में मिला तो पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की ही तरह हत्या की जाएगी। मैसेज में राउत को हिंदू विरोधी कहते हुए गालियां भी दी गई हैं।

संजय राउत को धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस मामले में पुणे पुलिस ने बीती रात एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और मुंबई पुलिस को सौंप दिया है। तो वहीं, संजय राउत की सुरक्षा व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

क्या लिखा था मैसेज में
बता दें, संजय राउत को यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से मिली है। इस धमकी भरे मैसेज में कहा गया है, 'तू दिल्ली में मिला तो तुझे AK47 से उड़ा दूंगा, मूसेवाला हो जाएगा...लॉरेंस की तरफ से मैसेज है। सलमान और तू फिक्स...तैयारी करके रखना..।'

पुलिस को संजय राउत ने लिखा पत्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमकी मिलने के बाद संजय राउत ने पुलिस को एक पत्र लिखा और पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

धमकी मिलने के बाद क्या कहा संजय राउत ने
संजय राउन ने कहा कि यह मेरे साथ पहली बार नहीं हुआ है। इस सरकार के आने के बाद हमारी सुरक्षा घटाई गई, लेकिन हमने इसके बारे में ज़्यादा नहीं बोला है। मुख्यमंत्री का बेटा एक गुंडे के साथ मुझ पर हमला करने की साजिश करता है इसको लेकर मैं पत्र लिखता हूं तो कहा जाता है कि यह एक स्टंट है। अगर हम सच बोलने पर आ गए तो भूकंप आ जाएगा।

Recommended Video

    Sanjay Raut को मिली जान से मारने की धमकी, Lawrence Bishnoi Gang से कनेक्शन | वनइंडिया हिंदी

    सलमान खान को भी मिली थी धमकी
    हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से बॉलीवुड स्टार सलमान खान को भी धमकी मिली थी। सलमान को धमकी मिलने और केस दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा और बढ़ा दी है। बता दें, बिश्नोई गैंग ने सलमान को पहले भी हमले की प्लानिंग की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+