शिवसेना नेता से ED के अधिकारियों ने पहले दिन की 10 घंटे की पूछताछ, बुधवार को फिर है पेशी
नई दिल्ली, जून 22। महाराष्ट्र में आए राजनीतिक संकट के बीच राज्य के परिवहन मंत्री और शिवसेना के नेता अनिल परब बुधवार को भी ईडी के समक्ष पेश होंगे। आपको बता दें कि ईडी के अधिकारियों ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में उन्हें समन जारी किया था। मंगलवार को अनिल परब ईडी के दफ्तर पहुंचे और पहले ही दिन उनसे 10 घंटे तक पूछताछ हुई। बुधवार को फिर से उन्हें ईडी के दफ्तर बुलाया गया है।

PMLA एक्ट के तहत बयान हुए दर्ज
जानकारी के मुताबिक, अनिल परब मंगलवार को सुबह साढ़े ग्यारह के करीब ईडी के कार्यालय पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि PMLA एक्ट के तहत मंगलवार को उनके बयान दर्ज किए गए हैं। आपको बता दें कि अनिल परब को सबसे पहले 15 जून के तलब किया गया था, लेकिन उस वक्त उन्होंने कुछ ऑफिशियल काम का हवाला देते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी से पेशी के लिए थोड़ा वक्त मांगा था।
क्या आरोप हैं अनिल परब पर?
आपको बता दें कि अनिल परब पर आरोप है कि उन्होंने रत्नागिरी जिले के दापोली इलाके की एक जमीन को मुंबई के एक केबल ऑपरेटर सदानंद कदम को 2020 में 1.10 करोड़ रुपए में बेचा था। इस दौरान 2017 से 2020 तक इसी जमीन पर रिसॉर्ट बनाया गया। इस रिसॉर्ट के निर्माण में तटीय विनियमन क्षेत्र के प्रावधानों के कथित उल्लंघन का आरोप है।












Click it and Unblock the Notifications