ED की रेड के दौरान बिगड़ी शिवसेना नेता आनंदराव की तबीयत, अस्पताल ले जाए गए

मुंबई, 27 सितंबर: महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद रह चुके शिवसेना नेता आनंदराव अडसुल की तबीयत सोमवार को उस वक्त बिगड़ गई, जब मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम उनके घर रेड कर रही थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिटी सहकारी बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में ईडी की टीम उनके घर पहुंची थी। जिसमें उनसे पूछताछ होनी है।

 City Cooperative bank

ईडी ने महराष्ट्र के कथित सीटी सहकारी बैंक घोटाला मामले में पूर्व सांसद आनंदराव अडसुल और उनके बेटे अभिजीत अडसुल को समन जारी किया था। जिसके बाद आज ईडी की टीम आनंदराव उनके घर पहुंची और पूछताछ शुरू की। पूछताछ शुरू होते ही आनंदराव की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया है।

भाजपा विधायक रवि राणा ने सिटी बैंक में कर्ड बांटने में घोटाला होने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद ईडी ने मामले की जांच शुरू की। शिवसेना नेता आनंदराव अडसुल पर सिटी बैंक से 900 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि आनंदराव अडसुल सिटी बैंक के अध्यक्ष और उनके परिवार के लोगों के बैंक निदेशक मंडल में रहते गड़बड़ी की गई।

आनंदराव और उनके बेटे अभिजीत ने तमाम आरोपों को नकारा है और कहा कि वह सभी जांच के लिए तैयार हैं। अभिजीत ने कहा कि मामले को राजनीतिक दुर्भावना के लिए इस्तेमाल ना किया जाए और इसमें निष्पक्ष जांच हो, वो हर तरह की जांच में सहयोग के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+