शिंदे सरकार के प्रतिनिधित्‍व में 2023-24 में आर्थिक वृद्धि दर 7.6 फीसदी होने की है उम्‍मीद

मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार के प्रतिनिधित्‍व वाली सरकार में देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में सबसे अधिक योगदान देने वाले महाराष्ट्र में 2023-24 वित्तीय वर्ष में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान लगाया गया है। जो भारत की अनुमानित वृद्धि दर के बराबर है।

महाराष्ट्र सरकार ने विधानमंडल में 2023-24 की आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट पेश करते हुए ये जानकारी दी। जिसमें ये भी बताया गया कि राज्य की आर्थिक समीक्षा से पता चला है कि कृषि में 1.9 फीसदी और संबद्ध गतिविधियों तथा उद्योग में 7.6 फीसदी की वृद्धि दर रही, जबकि सर्विस सेक्‍टर में 8.8 फीसदी की वृद्धि दर देखी गई।

maharastra

एफडीआई प्रवाह (FDI flows) में महाराष्ट्र सबसे आगे राज्य की आर्थिक वृद्धि दर 2023-24 में 7.6% रही, जो 2022-23 में 6.8 प्रतिशत थी।

2023-24 के लिए मौजूदा कीमतों पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 40,44,251 करोड़ रुपये था, जबकि वास्तविक कीमतों पर यह 24,10,898 करोड़ रुपये था।

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र भारत में FDI प्रवाह के मामले में शीर्ष पर बना हुआ है और 2022-23 के दौरान देश के कुल निर्यात में 16% की हिस्सेदारी रखता है।

राज्य की आय और व्यय

वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रति व्यक्ति राज्य आय 2,52,389 रुपये थी। वहीं पिछले साल की बात की जाए तो यह 2,19,573 रुपये थी।

राजकोषीय घाटा जीएसडीपी का 2.8% बताया गया जबकि राजस्व घाटा 0.5% रहा। जीएसडीपी अनुपात में ऋण स्टॉक 17.6% है। 2023-24 के लिए राजस्व प्राप्तियां पिछले वित्तीय वर्ष के 4,05,678 करोड़ रुपये की तुलना में 4,86,116 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+