महाराष्ट्र की शिंदे सरकार जम्मू-कश्मीर में खरीद रही जमीन, जानें राज्‍य के लोगों को क्‍या होगा फायदा?

महाराष्‍ट्र की एकनाथ शिंदे ने एक सराहनीय पहल करने जा रही है। शिंदे सरकार जम्‍मू-कश्‍मीर में जमीन खरीदने जा रही है। जमीन खरीदने के बाद महाराष्‍ट्र ऐसा करने वाला पहला भारतीय राज्‍य बन जाएगा।

दरअसल, महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार जम्मू-कश्मीर में बडगाम जिले में महाराष्ट्र भवन बनाने की प्‍लानिंग कर रही है। आइए जानते हैं इससे महाराष्‍ट्र के लोगों को क्‍या फायदा होगा?

Eknath Shinde government

बता दें महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जम्‍मू-कश्‍मीर में जमीन खरीदने का निर्णय जून 2023 में जम्मू-कश्मीर यात्रा के बाद लिया है। इस यात्रा के दौरान सीएम एकनाथ शिंदे ने जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ मुलाकात की थी और अपनी इस परियोजना के विवरण की समीक्षा की थी।

महराष्‍ट्र सरकार जम्‍मू-कश्‍मीर में महाराष्ट्र भवन का निर्माण राज्‍य के पर्यटकों की सेवा के लिए बनवा रही है। ताकि महाराष्‍ट्र से कश्‍मीर जाने वाले पर्यटकों को सुविधा हो सके।

सूत्रों से पता चला है कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास इचगाम में 2.5 एकड़ जमीन महाराष्ट्र को हस्तांतरित करने को मंजूरी दे दी है। इस भूमि अधिग्रहण पर महाराष्ट्र सरकार को 8.16 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। नया महाराष्ट्र भवन एक बड़ी पहल का हिस्सा होगा, जिसमें दो ऐसी इमारतों के लिए 77 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। एक जम्मू-कश्मीर के बडगाम में और दूसरा उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बनाया जाएगा।

इससे पहले अनुच्छेद 370 और 35ए के तहत गैर-निवासियों को जम्मू-कश्मीर में ज़मीन खरीदने से मना किया गया था। हालाँकि, बाहरी लोगों को 99 साल के पट्टे पर ज़मीन आवंटित करने की अनुमति देने का प्रावधान था। इन अनुच्छेदों के निरस्त होने से अब सीधे तौर पर ऐसे अधिग्रहण संभव हो गए हैं।

बडगाम में महाराष्ट्र भवन महाराष्ट्र के पर्यटकों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान करेगा, जिससे जम्मू-कश्मीर में उनका अनुभव बेहतर होगा। यह कदम राज्यों के बीच संबंधों को मजबूत करने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+