Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमत के विरोध में NCP ने किया 'चूल्हा जलाओ' प्रोटेस्ट, नेताओं ने सड़क पर पकाई रोटियां

Gas Cylinder Price Hike: ईरान-इजरायल संघर्ष का असर अब भारत में एलपीजी आपूर्ति पर दिखना शुरू हो गया है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य में ईरान की नाकेबंदी से मध्य पूर्व से आने वाले एलपीजी टैंकरों की आवाजाही बाधित हुई है। भारत अपनी एलपीजी आवश्यकता के लिए आयात पर भारी निर्भर है, इसी के चलते केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर में ₹118 की वृद्धि कर दी है।

अचानक घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) ने महाराष्ट्र के ठाणे में अनोखा 'चूल्हा जलाओ' प्रोटेस्‍ट किया। एनसीपी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर तीव्र प्रदर्शन किया और सड़क पर नेताओं ने खाना पकाया।

Sharad Pawar s NCP started Chulha Jaalao Protest

एनसीपी-शरदचंद्र पवार पार्टी ने ज़िलाध्यक्ष मनोज प्रधान, महिला अध्यक्ष मनीषा भगत और युवा अध्यक्ष अभिजीत पवार के नेतृत्व में ठाणे ज़िलाधिकारी कार्यालय पर अनोखा विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर चावल पकाए और रोटियाँ सेंककर प्रदर्शन किया।

'अमेरिका भारत की घरेलू नीतियां तय कर रहा'

एनसीपी (शरद पवार) के जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसी बाहरी शक्तियां अब भारत की घरेलू नीतियां तय कर रही हैं, जिससे देश की संप्रभुता पर सवाल उठ रहे हैं। प्रधान ने आरोप लगाया कि सरकार युद्ध की मौजूदा परिस्थितियों का आकलन करने में पूरी तरह विफल रही और उसने कोई ठोस वित्तीय योजना भी नहीं बनाई, जिससे उसकी नीतियों का खोखलापन उजागर होता है।

LPG Price: महंगाई का झटका, रसोई गैस 60 रुपये महंगी, कमर्शियल सिलेंडर भी ₹115 बढ़ा, आपके शहर में क्या है रेट?
LPG Price: महंगाई का झटका, रसोई गैस 60 रुपये महंगी, कमर्शियल सिलेंडर भी ₹115 बढ़ा, आपके शहर में क्या है रेट?

महिला दिवस पर सरकार दे रही महंगाई का उपहार

प्रधान ने मौजूदा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा, "एक तरफ सरकार महिलाओं को 'लाडली बहन' बता रही है, वहीं दूसरी तरफ महिला दिवस के ठीक पहले गैस के दाम बढ़ाकर उन्हें महंगाई का 'उपहार' दे रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" उन्होंने जोर देकर कहा कि आम आदमी की जेब पर पड़ रहे इस "युद्ध" जैसे प्रहार को रोका जाना चाहिए।

'आम जनता को लूटा जा रहा'

महिला अध्यक्ष मनीषा भगत ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को आम जनता के साथ "खुली लूट" बताया। उन्होंने सरकार से इस मूल्य वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग की। भगत ने जोर देकर कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे परिवारों के लिए अब घर चलाना अत्यधिक मुश्किल होगा, जिससे उनका मासिक बजट बुरी तरह प्रभावित होगा। मुंबई के नागरिकों ने भी कीमतों में इस उछाल पर गहरी चिंता जताई है, जिसके चलते अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने की आशंका है।

एनसीपी नेताओं ने स्पष्ट किया है कि भले ही यह प्रदर्शन प्रतीकात्मक था, लेकिन महंगाई के खिलाफ उनकी यह लड़ाई भविष्य में और उग्र होगी। पार्टी का मानना है कि युद्ध के नाम पर कीमतों में इजाफा करना केवल एक बहाना है, और सरकार असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। विपक्ष अब इस मुद्दे को लेकर राज्य भर में जनजागरण अभियान चलाने की योजना बना रहा है, ताकि आगामी चुनावों से पहले सरकार को आर्थिक मोर्चे पर कड़ी चुनौती दी जा सके।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+