महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले अब शरद पवार की NCP (SP) को झटका, बगावत करते हुए कई नाराज नेताओं ने दिया इस्‍तीफा

Maharashtra Assembly Election: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से पहले शरद पवार की NCP (SP) को तगड़ा झटका लगा है। पवार की एनसीपी के कई नाराज पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। खबर है कि कि अमरावती जिला अध्यक्ष प्रदीप राउत के इस्तीफे से पदाधिकारियों में बगावत शुरू हो गई है।

बता दें विधानसभा चुनाव से पहले प्रदीप राउत को जिला अध्यक्ष पद से हटाकर क्षेत्रीय संगठन सचिव की नई भूमिका सौंपी गई। राउत ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा मुझे बिना विश्वास में लिए जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया गया।

Sharad Pawar

बता दें लोकसभा चुनाव के दौरान शरद पवार गुट के अमरावती के एनसीपी जिला अध्यक्ष प्रदीप राउत को अमरावती और वर्धा दोनों लोकसभा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दोनों क्षेत्रों में महाविकास अघाड़ी के सांसद चुने गए थे। इसके बावजूद उन्‍हें अध्‍यक्ष पद हटाए गया है, जिससे नाराज होकर अमरावती में पार्टी के कई पदाधिकारियों और नेताओं ने बगावत शुरू कर दी है।

अमारावती में राउत के इस्‍तीफे के बाद इन नेताओं ने दिया इस्‍तीफा

अध्‍यक्ष पद से हटाए जाने के बाद राउत ने इसे पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और योगदान के प्रति अपमान बताते हुए प्रदेश संगठन सचिव के पद से भी इस्‍तीफा देने की घोषणा कर दी। जिसके बाद अमरावती में जिला अध्यक्ष किशोर बर्डे, सामाजिक न्याय विभाग के सुनील कीर्तनकर और कई अन्य अधिकारियों ने भी पद छोड़ दिया।

प्रदीप राउत ने लगाया ये आरोप

अध्‍यक्ष पद से बर्खास्तगी के बाद प्रदीप राउत ने कहा पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील वरहड़े, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष शरद तसरे और प्रकाश बोंडे के कारण निकाला गया । राउत ने कहा, "हमें बिना कोई कारण बताए या बिना किसी चर्चा के हटा दिया गया।"

शरद पवार की एनसीपी में जल्‍द शामिल हो सकते हैं ये दिग्गज नेता

गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों में शरद पवार की पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद राज्‍य के चुनाव से पहले भाजपा समेत अन्‍य पार्टियों के कई नेता शरद पवार के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हो चुके हैं। वहीं जल्‍द पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल और कागल नेता समरजीत घाटगे जैसे कई अन्‍य नेताओं के जल्‍द पवार की एनसीपी में श‍ामिल हो सकते हैं।

शरद पवार के नेतृत्व में एनसीपी में लौटने वाले नेताओं में अजित पवार की पार्टी के सदस्य रामराजे निंबालकर भी शामिल हैं, जिनकी 14 अक्टूबर को होने वाली "घर वापसी" से उम्मीदें टिकी हैं। इसके अलावा, भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष संजय काकड़े ने एनसीपी में शामिल होने की मंशा जताई है, वे पहले ही दो बार शरद पवार से मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें- महाराष्‍ट्र चुनाव: पुणे विधानसभा सीटों के उम्‍मीदवार फाइन करने में जुटे शरद पवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+