India Meeting: 'असली घमंडिया तो वे हैं', बैठक के बाद शरद पवार का BJP पर हमला

इंडिया गठबंधन की मुंबई में चल रही बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक में सभी प्रमुख विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भाग लिया। बैठक के समापन के बाद सभी नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी। इसी क्रम में आज एनसीपी के मुखिया शरद पवार ने भी अपनी बात रखी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

शरद पवार ने बीजेपी को बताया घमंडिया
शरद पवार ने कहा कि अजीब स्थिति पैदा हो गई हैं, राजनीति में तो कई राजनैतिक दल साथ मिलकर काम करने की तैयारी करते हैं। उनके काम और नीति के बारे में आशंका हो सकती है, लेकिन कुछ सियासी दल इसकी भी आलोचना करते हैं। उन्होंने बीजेपी का नाम लिए बगैर कहा कि इन्हें बहुत ज्यादा अहंकार हो गया है। असल में घमंडिया तो ये लोग हैं। पवार ने कहा कि हम रुकेंगे नहीं और देश को इंडिया अलायंस के जरिए एक अच्छा प्रशासन आने वाले दिनों देंगे।

Sharad pawar on bjp
बीजेपी से हर वर्ग के लोगों में नाराजगी: शरद पवार
शरद पवार ने कहा कि आज देश में चाहे किसान की समस्या हो या मजदूरों की या फिर नौजवान साथियों की समस्या हो। बीजेपी से हर वर्ग के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने दु:ख व्यक्त किया कि आज हालात ऐसे हो गए हैं कि अगर हम मीटिंग करते है। बैठकर बात करते हैं तो भी हमारी आलोचना की जाती है।

शरद पवार बोले- हम देश को अच्छी सरकार देंगे
शरद पवार ने कहा कि इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक का सफल आयोजन हुआ है। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि हम देश के लोगों को अच्छी सरकार देंगे। पवार ने आगे कहा कि मैं वायदा करता हूं। हम रुकेंगे नहीं। जो गलत रास्ते गए हैं उन्हें सही रास्ते पर लाएंगे। यह काम हम मिलकर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+