'संजय राउत नहीं जानते हमने क्या किया है?', शरद पवार ने उत्तराधिकारी के मुद्दे पर किया पलटवार

Sharad Pawar On Sanjay Raut: एनसीपी नेता शरद पवार ने सामना के संपादकीय लेख पर संजय राउत पर पलटवार किया है। संपादकीय में शरद पवार के उत्तराधिकारी को लेकर सवाल उठाए गए थे।

Sharad Pawar Sanjay Raut

Sharad Pawar On Sanjay Raut: महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार अब शिवसेना और एनसीपी के बीच तकरार देखने को मिल रही है। दरअसल, शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में शरद पवार के उत्तराधिकारी को लेकर सवाल उठाए गए हैं जिसके बाद अब एनसीपी मुखिया ने संजय राउत पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि संजय राउत को नहीं पता कि हमने क्या किया है।

सामना में शरद पवार पर उठाए गए सवाल
सोमवार को सामना (Saamana) में लिखा गया कि शरद पवार राजनीति में एक पुराने बरगद के पेड़ की तरह हैं जिन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया था, एनसीपी की स्थापना की और इसका विस्तार किया। पवार वास्तव में राष्ट्रीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं और उनके शब्दों का सम्मान है। लेकिन वह एक उत्तराधिकारी बनाने में विफल रहे हैं जो अपनी पार्टी को आगे ले जा सकते हैं संपादकीय ने कहा था।

सामना में कई एनसीपी नेताओं पर भी आरोप
सामना (Saamana)के संपादकीय में आगे लिखा गया कि उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने कहा कि शरद पवार के उत्तराधिकारी का फैसला करने के लिए गठित पैनल में कुछ सदस्य शामिल थे जो भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने के इच्छुक थे। लेकिन एनसीपी कार्यकर्ताओं के दबाव के कारण इन सदस्यों को अनुभवी नेता को पद पर बने रहने के लिए कहना पड़ा।

शरद पवार ने दिया जवाब
शरद पवार (Sharad Pawar) में सामना के संपादकीय का जवाब देते हुए कहा कि संजय राउत नहीं जानते कि हमने क्या किया है। एनसीपी की विशेषता यह है कि हम सभी साथी बातें करते हैं, अलग-अलग राय रखते हैं लेकिन प्रचार करने बाहर नहीं जाते क्योंकि यह हमारा पारिवारिक मामला है। परिवार के रूप में हम सभी जानते हैं कि पार्टी को कैसे आगे ले जाया जाएगा और नया नेतृत्व कैसे तैयार किया जाएगा। पवार ने सतारा में एक कार्यक्रम में यह बात कही।

शरद पवार ने पिछले सप्ताह इस्तीफा देकर फिर वापस लिया था
पिछले हफ्ते, शरद पवार (Sharad Pawar) ने एनसीपी प्रमुख के रूप में पद छोड़ने की घोषणा की थी। उनके इस फैसले से पार्टी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया था। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बढ़ते दबाव के बाद, पवार ने कहा कि उन्हें पुनर्विचार करने में दो-तीन दिन लगेंगे।

अंत में, शरद पवार (Sharad Pawar) ने घोषणा की कि उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। मैं आपकी भावनाओं का अपमान नहीं कर सकता। आपके प्यार की वजह से मुझसे इस्तीफा वापस लेने की मांग और एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पारित प्रस्ताव का मैं सम्मान कर रहा हूं। मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटने का अपना फैसला वापस लेता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+