शरद पवार-सुप्रिया सुले को लेकर अजित के दावे, कहा इस्तीफा बस एक नौटंकी था

शरद पवार का इस्तीफा महज एक नाटक था। ये कहना है उनके ही भतीजे अजित पवार का। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मीडिया से बात करते हुए ये बड़ा दावा किया है। उन्होंने अपने चाचा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार के इस्तीफा देने को महज एक नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा, ''हम सभी लगातार शरद पवार को ये कह रहे थे कि हम लोगों को काम के लिए सरकार में जाना चाहिए।''

अजित पवार रायगढ़ में हो रही पार्टी बैठक में पहुंचे थे। बैठक में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, "हम लोग शरद पवार (साहेब) से मिले और ये बात बताई भी। इसके बाद उन्होंने कहा कि हम इस्तीफा देंगे। उनके इस्तीफे को लेकर हम चार लोगों को पहले से पता था। शरद पवार ने कहा कि तुम सरकार में शामिल हो जाओ मैं इस्तीफा दे रहा हूं, सुप्रिया सुले भी उस समय सरकार में शामिल होने के समर्थन में थीं।"

NCP

अजित पवार ने शरद पवार के इस्तीफे के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "बुक प्रकाशन के मौके पर शरद पवार ने इस्तीफा दिया, लेकिन उसके तुरंत बाद लोगों को कहा कि उनके समर्थन में प्रदर्शन करें और इस्तीफा वापस मांगे। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा वापस लिया। इस्तीफा नहीं देना था तो इतनी नौटंकी क्यों?'' अजित पवार ने सीधे तौर पर शरद पवार के इस्तीफे को स्क्रिप्टेड बताया है।

शरद पवार को लेकर अजित पवार ने और भी कई दावे किए हैं। उनका दावा है कि सरकार में शामिल होने के बाद शरद पवार ने बारी-बारी से सभी मंत्रियों और विधायकों को मिलने बुलाया था। मीटिंग में उनसे चर्चा करने के बाद ही गाड़ी ट्रैक पर होने वाले बयान आने लगे। अजित पवार का कहना है कि 12 अगस्त को पुणे में एक बिजनेसमैन के घर पर मीटिंग हुई थी। जिसमें शरद पवार, जयंत पाटिल और बिजनेसमैन के साथ अजित पवार भी थे। इस दौरान भी बोला गया था कि सब कुछ ठीक होगा।

अजित पवार से जब भाजपा में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "कुछ लोग कहते हैं कि उन पर केस होने के कारण वो बीजेपी के साथ गए और कई आरोप लगाए गए। मैं 32 साल से काम कर रहा हूं और मै जैसा बोलता हूं वैसा ही करता हूं। मैं भले ही संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नहीं बना, लेकिन सबको पता है कि संगठन का काम कौन करता है और किसने किया है। मैं जो बोल रहा हूं वो झूठ नही बोल रहा हूं।''

आपको याद दिला दें, अगस्त में शरद पवार और अजित पवार की मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की सियासी सरगर्मियां बढ़ गईं थी। अजित पवार ने कहा था कि मुलाकात के दौरान उनकी पवार साहेब (शरद पवार) से कोई खास बातचीत नहीं हुई है। वहीं, इस दौरान अजित पवार के कार में छिपकर परिसर छोड़ने की चर्चा भी तेज थी। इस बारे में उन्होंने कहा था कि वो कार में नहीं थे। उन्होंने कहा था, "मैं चोरी-छिपे नहीं गया था। मैं ऐसा व्यक्ति हूं, जो खुलेआम घूमता है।" वहीं, सुप्रिया सुले ने भी इस मीटिंग के बारे में कुछ जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा था कि उन्हें नहीं पता कि उनके पिता और भाई के बीच क्या बातचीत हुई है।

यह देखें: महाराष्ट्र में किसानों को सरकार ने दिलाया भरोसा, कलेक्टर्स को नुकसान का आकलन करने के निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+