महाराष्ट्र में किसानों को सरकार ने दिलाया भरोसा, कलेक्टर्स को नुकसान का आकलन करने के निर्देश

महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश के चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इस बीच सरकार ने किसानों को नुकसान की भरपाई के लिए मदद का भरोसा दिलाया है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि जिला कलेक्टरों को स्थिति का आकलन करने और बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि पर प्रारंभिक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

भारी बारिश के बाद गोदावरी नदी का जल स्तर बढ़ गया। रात भर हुई बारिश और ओलावृष्टि से कटाई के लिए तैयार रबी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इस बीच फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश का सबसे अधिक असर विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र में बेमौसम बारिश का असर कपास और अनाज पर पड़ेगा।

Devendra Fadnavis assures farmers

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान किसानों को नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन देते हुए कहा, "राज्य सरकार हमेशा किसानों के कल्याण के बारे में चिंतित है। रिपोर्ट आने के बाद यह सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। पिछले दो दिनों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई है। रबी फसलें विकास के विभिन्न चरणों में हैं। हमने जिला अधिकारियों से जमीनी आकलन करने और प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपने का आग्रह किया है।"

दक्षिण-पश्चिम अरब सागर से पूर्वोत्तर अरब सागर तक बने एक ऊपरी हवा के ट्रफ के कारण कई राज्यों में बारिश की स्थिति बनी हुई है। इस बीच सौराष्ट्र, कच्छ क्षेत्रों और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ शनिवार से उत्तर पश्चिम भारत में एक्टिव है। जिसके कारण कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश के हालात बने हैं। इसका असर दक्षिण के अलावा उत्तर भारत में भी देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+