Sharad Pawar family tree: शरद पवार के कितने हैं बच्चे, क्या करते हैं भाई, बेटे और नाती-पोते
शरद पवार ने अपनी एनसीपी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद सवाल उठने लगा है कि उत्तराधिकारी कौन होगा? आइए जानते हैं शरद पवार के कितने बच्चे हैं और परिवार में कौन कौन है?

Sharad Pawar family tree: महाराष्ट्र और केंद्र की राजनीति के प्रमुख और धुरंधर नेताओं में से एक एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को चौंकाने वाला फैसला सुनाकर सबको अचंभित कर दिया है। शरद पवार ने अचानक राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) का अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। वो अध्यक्ष पद क्यों छोड़ रहे हैं, इसकी वजह उन्होंने नहीं बताई है। हालांकि अभी 4 दिन पहले ही शरद पवार ने इशारों में इस बात का संकेत दिया था जब उन्होंने कहा था कि रोटी पटलने का वक्त आ गया है।
शरद पवार के इस्तीफा देने के बाद सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि उनके बाद उनका उत्तारधिकारी कौन होगा? शरद पवार का उत्तराधिकारी कौन होगा इससे पहले आइए जानते हैं कि शरद पवार के परिवार में कौन-कौन है?
महाराष्ट्र के ताकतवर परिवारों में एक है शरद पवार का परिवार
महाराष्ट्र के सबसे यंग मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बना चुके शरद पवार का जन्म पुणे के बारामती गांव में 12 दिसंबर 1940 को हुआ। उनके पिता का नाम गोविंदराव और मां का नाम शारदाबाई पवार था। शरद पवार के परिवार की गिनती महाराष्ट्र के सबसे ताकतवार परिवार के रूप में होती है।
शरद पवार के माता-पिता
शरद पवार के पिता गोविंद राव पवार निरा केनाल सहकारी सोसायटी के सेक्रेटरी थे। इसके बाद वो बारामती सहकारी बैंक के व्यवस्थापक नियुक्त किए गए थे। वहीं शरद पवार की मां शारदाबाई पवार 1936 में पुणे जिला लोकल बोर्ड शिक्षा समिति की प्रमुख नियुक्त की गई थीं। शरद पवार के माता-पिता गन्ना सहकारी समिति से जुड़े हुए थे और उन्होंने बारामती क्षेत्र में कॉपरेटिव शुगर मिल्स स्थापित की थी। पवार के पिता गोविंद राव खरेडी बिक्री संघ से जुड़ कर लंबी अवधि तक काम किया था।
शरद पवार के भाई- बहन
शरद पवार का कुनबा काफी लंबा-चौड़ा है। शरद पवार के चार भाई और एक बहन है। जिसमें सबसे बड़े भाई का नाम अप्पासाहेब है, दूसरे नंबर के भाई का नाम अनंतराव और तीसरे नंबर पर शरद पवार स्वयं हैं। इसके अलावा चौथे नंबर पर उनके सबसे छोटे भाई प्रताप राव हैं। शरद पवार की इकलौती बहन का नाम सरोज पाटिल है।
शरद पवार के कितने बच्चे हैं?
शरद पवार की इकलौती बेटी सुप्रिया सुले हैं। बेटी सुप्रिया सूले सांसद हैं और उनके पति सदानंद जाने-माने बिजनेसमैन हैं। सुप्रिया सूले के दो बच्चे हैं। एनसीपी की नेता सुप्रिया सूले 17वीं लोकसभा में सांसद हैं और समय- समय पर सोशल मीडिया और संसद में केंद्र सरकार पर हमलावर रहती हैं। सुप्रिया सूले महाराष्ट्र की तेज तर्रार नेताओं में गिनी जाती हैं। शरद पवार के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद उनकी ये बेटी है उनकी उत्तराधिकारी बन सकती हैं।
शरद पवार के क्या लगते हैं अजीत पवार?
वहीं महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार उनके भतीजे है। अजित पवार शरद पवार के दूसरे नंबर के बड़े भाई अनंतराव पवार के दूसरे नंबर के बेटे हैं। वहीं अजित के बड़े भाई श्री निवास हैं जो आटोमोबाइल समेत अन्य बिजनेस करते हैं।
अजित पवार वो हैं जिनको लेकर चर्चा है कि वो पवार परिवार से बगावत कर भाजपा के साथ गठबंधन करके महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने वाले हैं। याद रहे 2019 में अजित पवार ने रातों-रात पाला बदल कर भाजपा के साथ हाथ मिलाकर हैरान किया था। हालांकि राजनीतिक के धुरंधर खिलाड़ी चाचा शरद पवार की चाल से वापस एनसीपी में आ गए थे और ठाकरे सरकार में उन्हें डिप्टी सीएम के अहम पद पर बिठाया गया था।
ये पोता हार गया था दादा शरद पवार की सीट
अजित पवार के दो बेटे जय और पार्थ हैं। जो शरद पवार के चचेरे पोते लगते हैं । पार्थ ने 2019 में आम चुनाव अपने दादा शरद पवार की सीट से लड़े थे और शरद पवार की सीट हार कर गवां दिए थे। पवार परिवार से चुनाव हारने वाले पार्थ पहले सदस्य थे।
शरद पवार के सबसे बड़े भाई, बेटे और पोते
शरद पवार के सबसे बड़े भाई अप्पा साहेब के दो बेटे राजेंद्र और रंजीत हैं। राजेंन्द्र जहां कृषि व्यापार करते हैं वहीं रंजीत वाइन इंडस्ट्री का बिजनेस करते हैं। अप्पा साहेब के पोते और राजेन्द्र के बेटे रोहित को पवार परिवार का उत्तराधिकारी मना जाता रहा है। 2017 में रोहित ने पवार परिवार के बारामती के होम टाउन से जिला परिषद का चुनाव जीत कर पवार परिवार का मान बढ़ाया था।
पद्मश्री सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं शरद पवार के सबसे छोटे भाई
शरद पवार के सबसे छोटे भाई प्रताप गोविंदराव पवार महाराष्ट्र के सबसे बड़े न्यूज पेपर साकाल के मालिक हैं और उन्हें पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनके एक बेटे अभिजीत हैं जो मीडिया से जुड़े हुए हैं।
भाईदूज पर पवार के घर जुटा था पूरा परिवार
दिवाली और गुडी पड़वा के अवसर पर शरद पवार का पूरा कुनबा एकत्र होता है। अभी कुछ साल पहले भाईदूज के अवसर पर तत्तकालीन अजित पवार के काटेवाडी के घरपर पूरा पवार परिवार एकत्र हुआ था। इस अवसर पर पवार परिवार की तीन पीढ़ी के लोग एकजुट होकर पर्व मनाया था। सांसद सुप्रिया सुले समेत अजित पवार की बहन विजयाताई पाटील, रजनीताई इंदुलकर, शमा पवार, अश्विनी पवार, नीता पाटील, निमा माने ने आरती उतारी थी।
-
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर












Click it and Unblock the Notifications