शरद पवार ने एनसीपी के सभी विभागों और प्रकोष्ठों को किया भंग

मुंबई, 21 जुलाई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने पार्टी के सभी विभागों व प्रकोष्ठों को भंग कर दिया है। एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। प्रफुल्ल पटेल ने ट्वीट करके बताया कि एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने सभी विभाग और प्रकोष्ठ को तत्काल प्रभाव से भंग करने का अनुमोदन दिया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर शरद पवार ने यह कदम क्यों उठाया है।

sharad pawar

रिपोर्ट के अनुसार शरद पवार महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार के गिरने के बाद एक नए सिरे से संगठन को खड़ा करना चाहते हैं। प्रदेश में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनाने में शरद पवार की भूमिका काफी अहम थी, इसमे एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस शामिल थीं और उद्धव ठाकरे को महाविकास अघाड़ी का नेता चुना गया था। तकरीबन ढाई साल मुख्यमंत्री रहने के बाद उद्धव ठाकरे को आंतरिक फूट के चलते पद से इस्तीफा देना पड़ गया था और एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार का गठन किया था।

इससे पहले महाराष्ट्र के के पूर्व मंत्री रामदास कदम ने आरोप लगाया था कि एनसीपी चीफ शिवसेना को तोड़ रहे थे, उन्होंने इसका सबूत भी उद्धव ठाकरे को दिया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना को सुनियोजित तरीके से पवार कमजोर कर रहे थे। कुछ विधायकों ने इसको लेकर उद्धव ठाकरे से चिंता जाहिर की थी। कदम ने कहा कि हमे शुक्रगुजार होना चाहिए कि एकनाथ शिंदे ने बगावत की। अगर यह नहीं होता तो शिवसेना खत्म हो गई होती अगले इस पांच साल के कार्यकाल में। अगले चुनाव में शिवसेना के सिर्फ 5-10 विधायक ही जीत दर्ज कर पाते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+