महाराष्ट्र में फिर बढ़ी सियासी हलचल! शरद- अजित की 'सीक्रेट मीटिंग', बिजनेसमैन का अहम रोल
एनसीपी दो गुटों में बंटने के बाद शरद पवार से अजित पवार की सीक्रेट मीटिंग के कई मायने निकाले जा रही हैं। हालांकि कांग्रेस ने कहा है कि शरद और अजित की बैठक से विपक्षी गठबंधन को कोई नुकसान नहीं होने वाला है।
Sharad Pawar Ajit Secret meeting: राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) के दोनों गुटों के दिग्गजों शरद पवार और अजित के बीच शनिवार को एक अहम बैठक हुई। जिसे 'सीक्रेट मीटिंग' का नाम दिया जा रहा है। इस बैठक को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक बार फिर महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा बदला आएगा। एनसीपी दिग्गजों की ये बैठक एक उद्योगपति के आवास पर हुई।
शनिवार को पुणे के कोरेगांव पार्क इलाके में शरद पवार और डिप्टी सीएम अजित पवार पहुंचे थे। कथित रूप से रिपोर्ट्स में ये कहा है जा रहा है कि कोरेगांव में दोनों राकांपा नेताओं की एक उद्योगपति के बंगले पर मुलाकात हुई थी।

वहीं शरद पवार और अजित की मुलाकात को लेकर कहा कि इससे कांग्रेस के साथ एनसीपी के गठबंधन या फिर विपक्षी एकता को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने बार-बार यह स्पष्ट किया है कि गठबंधन सहयोगी के भीतर आंतरिक रूप से क्या होता है, इससे हमें कोई सरोकार नहीं है। हम उन सभी लोगों को साथ लेकर चलेंगे जो भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं। किसी पार्टी के भीतर आंतरिक रूप से क्या होता है, यह हमारा काम नहीं है। हमें विश्वास है कि शरद पवार भारत गठबंधन के साथ बने रहेंगे।"
वहीं कांग्रेस नेता ने राजद्रोह कानून में बदलाव को लेकर भाजपा और आरएसएस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आईआईएसईआर के पूर्व निदेशक प्रदीप कुरुलकर को बचाने के लिए देशद्रोह कानून में बदलाव किए जा रहे हैं, जिन पर जासूसी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications