क्या Ajit Pawar NCP की घड़ी से अलग टाइम की तलाश में? शरद पवार की बैठक से नाम नदारद, अटकलों का बाजार गर्म!

Ajit Pawar NCP न छोड़ने का आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन शरद पवार की अहम बैठक में अजीत का नाम शामिल नहीं है। ऐसे में एक बार फिर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर अहम अपडेट। जानिए

Ajit Pawar NCP

82 साल के राजनेता् Sharad Pawar के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को एकजुट रखना चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। भतीजे Ajit Pawar NCP से अलग हो सकते हैं, ऐसी अटकलें एक बार फिर सामने आने लगी हैं।

NCP के बीच आंतरिक टकराव की रिपोर्ट्स के बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद Sanjay Raut Saamana में लिखे संपाकीय को लेकर भी चर्चा में हैं। जानिए ताजा सियासी अपडेट

दरअसल, एनसीपी में अंदरूनी कलह की अटकलें इसलिए शुरू हुईं क्योंकि अजीत पवार NCP की बैठक में शामिल नहीं हुए। मुंबई की इस बैठक में अजीत पवार का नाम बैठक में शामिल नहीं किए जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है।

खबरों के अनुसार, महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को मुंबई के घाटकोपर में पार्टी का एक दिवसीय सम्मेलन बुलाया। पवार NCP कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर संबोधित भी करने वाले हैं।

NCP की बैठक के बारे में इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के NCP प्रमुख जयंत पाटिल, सांसद प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, अनिल देशमुख और अदिति तटकरे सहित वरिष्ठ विपक्षी नेता शामिल होंगे।

हालांकि, बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित लोगों की सूची में कथित तौर पर अजीत पवार का नाम नहीं है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें राजनीतिक कारणों से दरकिनार किया जा रहा है।

पार्टी में आंतरिक कलह की अपुष्ट खबरों के बीच, इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार एनसीपी ने कहा है कि जिस समय पवार मुंबई में एनसीपी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, ठीक इसी समय अजीत पवार एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए पुणे में होंगे, जो बहुत पहले से निर्धारित है।

इस खबर के अनुसार, खुद अजीत पवार ने भी मुंबई में NCP की बैठक के संबंध में कहा कि उन्हें एनसीपी की बैठक से अलग नहीं किया गया है। उन्हें पुणे में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होना है और वह बैठक के समय मुंबई में नहीं होंगे।

अजीत पवार के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें

गौरतलब है कि हाल ही में संजय राउत ने दावा किया था कि अजीत पवार जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। अजीत पवार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात से अन अटकलों को और हवा मिली।

हालांकि, बाद में संजय राउत के दावों को अजीत पवार ने खारिज कर दिया। गत दिनों के इस घटनाक्रम के बाद अजीत पवार ने कहा था, 'मैं एनसीपी के साथ था और पार्टी के साथ रहूंगा।'

बता दें कि संजय राउत ने अजीत पवार पर निशाना साधते हुए कहा था, 'अगर मैं सच बोलता हूं और कोई मुझे टारगेट करता है तो मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं। मैं सच कहता रहूंगा, मैं किसी के बाप से नहीं डरता।'

राउत ने कहा था, "अजीत पवार मेरे बारे में सवाल क्यों उठा रहे हैं? अगर किसी को चोट लगती है तो भी मैं लिखता और बोलता रहूंगा।" इसके बाद संजय राउत ने शरद पवार से मुलाकात भी की थी।

गुरुवार को शरद पवार से उनके मुंबई स्थित आवास पर मुलाकात के लिए पहुंचे संजय राउत ने करीब आधे घंटे तक बातचीत की थी। बैठक के बाद संजय राउत मीडिया से बात किए बिना ही वहां से चले गए, जिससे दोनों के बीच चर्चा के एजेंडे की जानकारी नहीं मिली।

शरद और अजीत पवार की इफ्तार पार्टी!

कयास यह भी लगाए जा रहे थे कि शरद पवार और उनके भतीजे अजीत पवार के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। हालांकि, 18 अप्रैल को शरद पवार की इफ्तार पार्टी में दिखे अजीत पवार ने ऐसी खबरों का खंडन किया था।

Recommended Video

    Maharashtra: चाचा Sharad Pawar ने भतीजे Ajit Pawar पर चला दांव, क्या होगा अगला कदम | वनइंडिया हिंदी

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार की सांसद बेटी सुप्रिया सुले, दिलीप वाल्से-पाटिल और जितेंद्र आव्हाड सहित वरिष्ठ नेताओं को भी इफ्तार पार्टी में देखा गया था।

    जब अजीत को मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी

    बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा होने के बाद महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार का गठन हुआ था। इसमें शरद पवार की अहम भूमिका रही थी। इसमें शिवसेना को मुख्यमंत्री पद मिला था। उद्धव ठाकरे की सरकार में अजीत को डिप्टी सीएम की पोस्ट मिली थी।

    अजीत पवार कुछ दिनों के उपमुख्यमंत्री!

    इससे पहले भी फडणवीस के साथ शपथ ले चुके अजीत को उपमुख्यमंत्री का पद मिला था, हालांकि, अप्लमत में होने के कारण फडणवीस को इस्तीफा देना पड़ा था। बाद में अजीत ने NCP के समर्थन वाली MVA सरकार से जुड़ने का फैसला लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+