पुणे में मंच पर साथ नजर आए शरद पवार,अजित पवार और नाराज छगन भुजबल, जानिए खास वजह?
Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे शहर में आज एक कार्यक्रम में अजब ही नजारा दिखा। कार्यक्रम में चाचा शरद पवार और भतीजे अजित पवार एक साथ मंच पर नजर आए। इतना नहीं नहीं महाराष्ट्र मंत्रीमंडल के विस्तार के बाद अजित पवार से नाराज चल रहे छगन भुजबल भी मंच पर चाचा-भतीजे के साथ नजर आए।
दरअसल, ये मौका महान शिक्षाविद और समाज सुधारक ज्योतिराव फुले की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के तीनों दिग्गज नेताओं ने एक मंच पर साथ आकर पुणे के ज्योतिराव फुले मार्केट यार्ड में महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा का उद्घाटन किया।

इस कार्यक्रम में शरद पवार, अजित पवार और छगन भुजबल के एक साथ मंच पर आने पर माना जा रहा है राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के भीतर संबंध सुधर रहे हैं। वहीं शरद पवार और अजित पवार के फिर साथ आने की अटकलें लगाई जाने लगी है।
बता दें सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाने के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में एनसीपी (सपा) के अध्यक्ष शरद पवार के साथ-साथ एनसीपी (अजित पवार) गुट के छगन भुजबल और दिलीप वाल्से-पाटिल भी शामिल हुआ। ये पहा अवसर था जब इन नेताओं ने साल की शुरुआत में एनसीपी में हुए विभाजन के बाद एक मंच साझा किया।
#WATCH | Pune, Maharashtra: NCP-SCP Chief Sharad Pawar along with NCP leader Chhagan Bhujbal inaugurated the statue of Mahatma Jyotirao Phule and Savitribai Phule in Mahatma Jyotirao Phule market yard. pic.twitter.com/nHjhivid0i
— ANI (@ANI) January 3, 2025












Click it and Unblock the Notifications