Sharad Pawar Health: शरद पवार पुणे के अस्पताल में भर्ती, अब कैसी है तबीयत, सामने आया अपडेट
Sharad Pawar Health: महाराष्ट्र की राजनीति के 'भीष्म पितामह' कहे जाने वाले शरद पवार (85) की सेहत को लेकर राजनीतिक गलियारों में चिंता की लहर है। एनसीपी-एसपी प्रमुख को रविवार को अचानक कमजोरी और डिहाइड्रेशन के कारण पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।
वे पिछले दो दिनों से डॉक्टरों की निगरानी में हैं। हाल ही में अपने भतीजे अजित पवार के विमान दुर्घटना में आकस्मिक निधन से उन्हें गहरा सदमा लगा है, जिसका असर उनकी सेहत पर भी देखा जा रहा है। आइए जानतें हैं रूबी हॉल क्लिनिक के डॉक्टरों का ताजा मेडिकल बुलेटिन क्या कहता है।

डॉक्टरों की रिपोर्ट: क्या है समस्या?
न्यूज-18 की रिपोर्ट के मुताबिक, रूबी हॉल क्लिनिक के चेयरमैन और मुख्य कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पुरवेज ग्रांट ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि शरद पवार को हल्का डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) हुआ है। उन्हें इंट्रावेनस फ्लूइड्स (ड्रिप) दी जा रही है। राहत की बात यह है कि उनका सीटी स्कैन और महत्वपूर्ण अंगों (Vital Organs) की जांच रिपोर्ट नॉर्मल आई है। वे अगले 48 घंटों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।
सुप्रिया सुले ने किया ट्वीट
अफवाहों पर विराम लगाते हुए शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, 'हम बाबा को फॉलो-अप टेस्ट और हाइड्रेशन के लिए भर्ती करा रहे हैं। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का बहुत आभार।' सुले ने स्पष्ट किया कि यह नियमित जांच का हिस्सा है और समर्थकों को घबराने की जरूरत नहीं है।
शरद पवार के लिए यह समय मानसिक और शारीरिक रूप से कठिन है। इसी महीने 14 फरवरी को वे छाती में संक्रमण और सांस की तकलीफ के कारण अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। दूसरी ओर भतीजे अजित पवार के निधन ने उन्हें तोड़कर रख दिया है। भले ही राजनीतिक रास्ते अलग थे, लेकिन पारिवारिक रूप से दोनों काफी करीब थे।
राजनीतिक करियर
85 वर्ष की उम्र में भी राजनीति में बेहद सक्रिय शरद पवार महाराष्ट्र के 4 बार मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में राज्यसभा सदस्य के तौर पर वे विपक्षी गठबंधन का एक प्रमुख चेहरा हैं।












Click it and Unblock the Notifications