शंकर महादेवन ने गाया डिप्‍टी सीएम फडणवीस का लिखा 'देवाधि देव', महाशिवरात्रि पर रिलीज हुआ ये शिव ट्रैक

महाशिवरात्रि के मौके पर पर शंकर महादेवन, देवेंद्र फड़नवीस और अमृता फड़नवीस का नया शिव ट्रैक "देवाधि देव" बुधवार को रिलीज हुआ। इस गाने को शंकर महादेवन और अमृता फड़नवीस ने गाया है। इस गाने की खास बात ये है कि इस भक्ति में डूबो देने वाले गाने को महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस लिखा है।

Shankar Mahadevan sang Devaadhi Dev

देवेंद्र फडणवीस द्वारा लिखा शिव ट्रैक जिसे शंकर महादेवन ने गाया है वो आज शाम 6 बजे टाइम्स म्यूजिक स्पिरिचुअल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ।

ग्रैमी विजेता गायक-संगीतकार शंकर महादेवन ने देवेंद्र फडणवीस के लिखे 'देवाधि देव' भक्ति ट्रैक को अपनी आवाज दी है। फडणवीस का लिखा ये गीत शिव भक्‍तों को शिव भक्ति में डुबाकर भाव-विभोर कर देने वाला है।

इस वीडियो में देवेन्द्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस द्वारा गाया गया महामृत्युंजय मंत्र भी है। ये शिव ट्रैक महाशिवरात्रि उत्सव के लिए एक बेहतरीन गीत है। सिंगर शंकर महादेवन ने इस गाने के बात करते हुए कहा डिप्‍टी सीएम देवेद्र फडणवीस द्वारा इतनी खूबसूरती से लिखे गए देवाधि देव को संगीतमय रूप से सजाना और गाना मेरे लिए एक सम्मान की बात है।

उन्‍होंने कहा एक संगीतकार के लिए संगीत के भक्तिपूर्ण पहलुओं को सामने लाने के लिए भगवान शिव के सभी गुणों को पूरी तरह से बुना गया है।

देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, मेरा परिवार मेरे बचपन से ही महाशिवरात्रि मनाता आ रहा है। तब से शिव के गुणों और शिव पुराण की कहानियों का मुझ पर बहुत प्रभाव पड़ा। उन्होंने बताया कि एक साल पहले एक यात्रा के दौरान इस शिव गीत के बोल स्वाभाविक रूप से उनके मन में आए।

इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने कहा एक गायिका होने के नाते मेरी पत्नी अमृता को एक गीत के रूप में इसकी क्षमता का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत इसे शंकर के साथ शेयर किया।

उन्‍होंने कहा मुझे खुशी है कि शंकर महादेवन जैसे महान सिंगर ने मेरा लिखा हुआ गाना गाया। इसके साथ ही उन्‍होंने मुझे खुशी है कि मेरी पत्‍नी अमृता ने भी इसमें एक छोटा सा हिस्‍सा गाया है।

वहीं डिप्‍टी सीएम की पत्‍नी और कलाकार अमृता फडणवीस ने कहा, देवाधि देव एक खूबसूरत गीत है। मुझे उम्‍मीद हे कि ये गीत महाशिवरात्रि उत्सव का हिस्सा बन जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+