महाराष्ट्र में महायुति की जीत पर शाइना एनसी का आया रिएक्शन, कहा- लोगों का प्यार वोट में बदल गया
Maharashtra Election Results 2024: महायुति की सरकार एक बार फिर से महाराष्ट्र में सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी गठबंधन ने बंपर जीत हासिल की है। ऐसे में शिवसेना शिंदे, बीजेपी और अजित पवार गुट में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। इस बीच, महायुति की जीत पर शिवसेना नेता शाइना एनसी का पहला रिएक्शन सामने आया है।
महाराष्ट्र चुनाव में महायुति की जीत पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, 'यह ऐतिहासिक जीत है। लोगों ने हमारे विकास कार्य देखे हैं और हम विकास की बात करते हैं। लोगों का प्यार वोट में बदल गया है और हम सब मिलकर विकसित भारत के लिए काम करेंगे।' इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।

वहीं, महायुति की जीत पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार तथा महायुति के नेताओं ने विक्ट्री साइन दिखाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'हम महाराष्ट्र के सभी नागरिकों के आभारी हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी में महाराष्ट्र के विश्वास को दर्शाता है।'
इतना ही नहीं, देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने हमें अप्रत्याशित जीत दिलाई है। इससे पता चलता है कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। उन्होंने जो नारा दिया था 'एक हैं तो सेफ हैं', उसके अनुरूप सभी वर्गों और समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर हमें वोट दिया... यह महायुति, सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और रामदास अठावले की जीत है, यह एकता की जीत है।
कौन होगा महाराष्ट्र का अगला सीएम फेस?
महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई विवाद नहीं होगा। पहले दिन से ही तय था कि चुनाव के बाद तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला करेंगे। फैसला सभी को स्वीकार्य होगा, इस पर कोई विवाद नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications