महाराष्ट्र: काला जादू करने के शक में दलित परिवार को बंधक बनाकर पीटा, 13 लोग गिरफ्तार

मुंबई, 23 अगस्त: कहने को तो हम आधुनिक भारत में रहते हैं, लेकिन अभी भी देश में दलितों का उत्पीड़न कम नहीं हो रहा है। अब महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में दलित परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जहां अंधविश्वास के नाम पर एक ही दलित परिवार के 7 सदस्यों की ग्रामीणों ने बुरी तरह से पिटाई कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को शक था कि पीड़ित परिवार काला जादू करता है, जिसके बाद उन्होंने दलित परिवार को बंधक बनाकर पीटा।

Dalit family beaten up

इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारी संतोष अंबिके ने बताया कि आरोपी भी दलित परिवार से ही हैं, जिसमें से 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक मामला दर्ज किया गया है। वहीं पीड़ित परिवार के 5 लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक घटना चंद्रपुर जिले के जीवति तहसील इलाके के वणीखुर्द गांव की है।

इधर पूरे घटनाक्रम पर नजर डाले तो पीड़ित दलित परिवार के लोगों पर आरोप लगाया गया था कि वो जादूटोना करते हैं। जिसके बाद शक के आधार पर परिवार के सातों लोगों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और उनकी जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर मौजूद थे। पीड़ितों में 4 आदमी सहित 3 बुजुर्ग महिलाएं भी थी, इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

वहीं चंद्रपुर जिले में पिटाई का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही रिपोर्ट दर्ज करते हुए गांव में पुलिस जवानों को तैनात करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+