कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड़ का कोरोना से निधन, कई दिनों से थे अस्पताल में भर्ती
मुंबई, अप्रैल 28। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए हैं। आपको बता दें कि उन्होंने बुधवार सुबह मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में आखिरी सांस ली। 81 साल के एकनाथ गायकवाड़ पिछले काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कल रात से उनको सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। एकनाथ गायकवाड़ का अंतिम संस्कार आज शाम तक कर दिया जाएगा।
Recommended Video

गायकवाड़ ने महाराष्ट्र में कांग्रेस को जमीन से उठाया
आपको बता दें कि एकनाथ गायकवाड़ महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। वो दो बार लोकसभा के सांसद भी रह चुके थे। इसके अलावा उन्होंने धारावी से तीन बार विधानसभा का चुनाव भी जीता। कांग्रेस पार्टी को महाराष्ट्र में उठाने में उनका सबसे बड़ा योगदान था। उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल के एक प्रमुख सदस्य के रूप में भी काम किया था। 2017 से 2020 तक वह मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। वर्तमान में उनकी बेटी वर्षा गायकवाड़ महाराष्ट्र सरकार में शिक्षा मंत्री हैं।
हम युवाओं के आदर्श थे एकनाथ गायकवाड़- सतेज पाटिल
एकनाथ गायकवाड़ के निधन से महाराष्ट्र कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। गृह राज्य मंत्री और कांग्रेस नेता सतेज पाटिल ने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में कहा कि पिछले 20-25 सालों से युवा नेता उनको अपना आदर्शन मानकर चल रहा था, निश्चित रूप से महाराष्ट्र कांग्रेस के लिए ये एक बहुत बड़ा झटका है, उन्होंने हमेशा एक ऐसे नेता के रूप में काम किया, जो सभी को साथ लेकर चलता था।












Click it and Unblock the Notifications