महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर, डॉक्टर बोले-वायरस कम जानलेवा मगर तेजी से फैल रहा
मुंबई। महाराष्ट्र एक बार फिर से कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में भी सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से ही आ रहे हैं। ए्क्सपर्ट की मानें तो इस बार कोरोना पहले के मुकाबले कम खतरनाक हैं लेकिन बहुत तेजी से फैल रहा है। फरवरी के अंत तक मुंबई के चेंबूर स्थित अस्पताल का कोरोना वार्ड फुल हो चुका है। मुंबई का यूरोप में आई कोविड की दूसरी लहर जैसा है। हालांकि यहां दूसरी लहर वहां के मुकाबले तीन-चार महीने पीछे है।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, मुंबई में बीएमसी के अस्पतालों ने फरवरी के दूसरे हफ्ते में कोविड वार्ड में बेड की संख्या घटाने का फैसला किया था, लेकिन हालात एक बार फिर से तेजी से बिगड़ने लगे। फिलहाल मुंबई के कई अस्पतालों में कोविड के वार्ड लगभग भर गए हैं। डॉक्टर प्रिंस सुराना ने कहा, फरवरी के पहले हफ्ते में हमलोग चेम्बुर के हॉस्पिटल में बेड की संख्या घटाने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन फरवरी के आखिरी हफ्ते तक सारे बेड फुल हो गए. हमारे 9 वेंटिलेटर भी फुल हैं।
Recommended Video
स्वास्थ्य विभाग में एपिडेमियोलॉजी के प्रमुख डॉक्टर प्रदीप अवाते का कहना है कि महराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर फिलहाल ज्यादा खरनाक नहीं दिख रही है, लेकिन इस बार ये यूरोप की तरह तेजी से फैल रहा है। मुंबई और महाराष्ट्र में कोविड से मौतों की संख्या अभी उस आंकड़े से काफी कम है जो पिछले साल मई-जून और सितंबर-अक्टूबर के बीच पहली लहर के दौरान देखने को मिली थीं।
महाराष्ट्र में 15 से 21 फरवरी तक की मृत्यु दर 0.7% थी, जो कि 15-20 मार्च के बीच पिछले छह दिनों में 0.32% हो गई, हालांकि, साप्ताहिक मामलों में तीन गुना वृद्धि हुई है। मुंबई में शुक्रवार को सबसे अधिक 3,062 नए संक्रमणों के मामले आए, जिसके चलते कोरोना के कुल मामलों की 3,55,897 पर पहुंच गई। गुरुवार को भी, 2,877 नए मामले आए, जो कि एक रिकॉर्ड साबित हुआ। इस दिन शहर ने इस साल में एक दिन में दस या अधिक मौतें दर्ज की हैं। 5 जनवरी और 21 जनवरी को, शहर ने क्रमशः 11 और 10 लोगों को कोरोना से मौत हुई।












Click it and Unblock the Notifications