रोटारैक्ट कॉन्क्लेव का दूसरा संस्करण आयोजित, डिप्टी सीएम फडणवीस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया उद्घाटन
रोटारैक्ट कॉन्क्लेव का दूसरा संस्करण हाल ही में कवि कालिदास ऑडिटोरियम, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, आईटी पार्क में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने वीडियो संदेश के माध्यम से किया। इस दौरान रोटरी 3030 पीडीजी शब्बीर शाकिर, राजीव शर्मा और पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के ग्लोबल ऑपरेशंस हेड समीर बेंद्रे भी मौजूद रहे।
कॉन्क्लेव में बड़ी संख्या में वक्ताओं ने रोटरेक्टर्स का मार्गदर्शन किया, जबकि राज्य सूचना आयुक्त राहुल पांडे ने सूचना का अधिकार अधिनियम के सही उपयोग और महत्व पर जानकारी दी। वरिष्ठ पत्रकार सरिता कौशिक ने गढ़चिरौली और दंतेवाड़ा के नक्सल प्रभावित इलाकों में पत्रकार के रूप में अपने अनुभव साझा किए।

एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) प्रशांत खांडेकर (एवीएसएम) ने युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। पेंच टाइगर रिजर्व के आरएफओ मंगेश टेटे ने आग्रह किया कि ग्लोबल वार्मिंग में वृद्धि के खिलाफ जंगलों को बचाया जाना चाहिए। कॉन्क्लेव की मेजबानी रोटारैक्ट क्लब -नागपुर वेस्ट, वाईसीसीई, जेआईटी, नागपुर ब्लैक गोल्ड, डीएमपीडीएसवीएम और एसएलएस नागपुर द्वारा की गई थी, जबकि रोटारैक्ट क्लब ऑफ नागपुर डाउनटाउन, वीएसपीएम फिजियो और जीसीओईएन द्वारा सह-मेजबानी की गई।
कार्यक्रम का संचालन आतिश निगम और स्पर्शिका ने किया। कार्यक्रम में सुमैया पटेल, श्रुति, मोहन पांडे, निशिकांत काशीकर, भावेश कुंभारे आदि मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications