संजय राउत का बड़ा बयान- राहुल गांधी की जान को है खतरा, उनके खिलाफ हो रही बड़ी साजिश

Maharashtra Politics News: शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने गुरुवार को राहुल गांधी को लेकर बड़ा दावा किया। संजय राउत ने दावा किया कि राहुल गांधी को उनके खिलाफ रची जा रही साजिश। राहुल गांधी की जान को खतरा है। सं संजय राउत ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री दोनों से गांधी के खिलाफ बोलने वालों द्वारा उत्पन्न खतरों को संबोधित करने और कम करने के लिए कार्रवाई करने की मांग की।

बता दें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के कई नेताओं ने बयान दिया था जिसके बाद संजय राउत ने ये दावा किया है।

Rahul Gandhi Sanjay Raut

शिवसेना ने राहुल गांधी को लेकर दिया था विवादित बयान

बता दें शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी और उनकी पार्टी पर निशाना साधते हुए एक विवादित बयान दिया। जिसमें उन्‍होंने कांग्रेस समर्थक को "दफनाने" की धमकी दी थी। इसके अलावा राहुल गांधी द्वारा आरक्षण खत्‍म करने के बयान पर गुस्‍सा जताते हुए राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को इनाम देने को ऐलान किया था।

भाजपा ने किया किनारा

महाराष्‍ट्र शिवसेना विधायक के राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए बयानों ने आक्रोश पैदा कर दिया है। राज्य भाजपा ने इस विवादित बयान से किनारा कर लिया और महाराष्‍ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने स्पष्ट किया है कि महायुति सरकार का हिस्सा होने के बावजूद, वे गायकवाड़ की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करते हैं।

कांग्रेस ने दर्ज करवाई एफआईआर

वहीं कांग्रेस पार्टी ने शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के साथ-साथ भाजपा और शिवसेना के चार नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस नेता अजय माकन द्वारा दिल्ली के तुगलक रोड थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में इन लोगों पर राहुल गांधी के खिलाफ धमकी भरे बयान और विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+