Sanjay Raut का बड़ा दावा- महाराष्ट्र में भाजपा की जीत के बाद "मराठी मानुष" पर बढ़े हमले
कल्याण में मराठी परिवार पर हुए हमले का मामला महाराष्ट्र में गरमाता जा रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मराठी परिवार पर हमला करने वाले दंपत्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के बावजूद विपक्षी पार्टियां महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर हो गई हैं।
शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने शुक्रवार को इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद से मराठी भाषी लोगों पर हमले बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा मराठी लोगों को मुंबई और उसके पड़ोसी क्षेत्रों से बाहर निकालने का माहौल बनाया जा रहा है।

पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत नेठाणे जिले के कल्याण में गैर-मराठी भाषी लोगों ने कथित तौर पर एक मराठी भाषी परिवार पर हमला का जिक्र किया और कहा मराठी मानुष पर हमले की साजिश रची जा रही है, इसकी शुरूआत कल्याण से हो चुकी है।
संजय राउत ने दोहराया "राज्य विधानसभा चुनावों के बाद मराठी मानुष पर हमले बढ़ गए हैं। मराठी मानुष को मुंबई से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है और ऐसा माहौल बनाया जा रहा है ताकि मराठी मानुष ठाणे और कल्याण में न रहें।"
संजय राउत ने मराठी संगठनों को कमजोर करने का लगाया आरोप
संजय राउत ने कहा "मराठी मानुष के संगठन" शिवसेना को विभाजित कर दिया और इसे कमजोर कर दिया ताकि मूल निवासियों के साथ दोयम दर्जे के नागरिकों जैसा व्यवहार किया जाए और मुंबई और इसके आसपास के इलाके गैर-मराठी बिल्डर्स और बिजनेसमैन को दे दिए जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांवों और जिलों में डकैती और हत्याएं हो रही हैं और मराठी लोगों को टॉरगेट किया जा रहा है।
एकनाथ शिंदे पर संजय राउत ने कसा ये तंज
संजय राउत ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर हमला बोलते हुए कहा जो लोग खुद को सरकार में शामिल शिवसेना कहते हैं वो अयोग्य हैं उन्हें कल्याण की घटना की कोई परवाह नहीं है।
इसके साथ ही संजय राउत ने दो दिन पहले नौसेना के एक जहाज और एक यात्री नौका के बीच टक्कर में 14 लोगों की मौत पर महाराष्ट्र सरकार को "अशुभ" करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications