'उद्धव ठाकरे ने सांप को दूध पिलाया, संजय राउत एनसीपी में होंगे शामिल', बीजेपी विधायक का दावा

Nitesh Rane On Sanjay Raut: महाराष्ट्र की राजनीति में एक और उथल-पुथल की संभावना बढ़ गई है। भाजपा नेता नितेश राणे ने संजय राउत पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि वह (राउत) जल्द ही शरद पवार की पार्टी एनसीपी में शामिल होंगे।

Sanjay Raut Nitesh Rane

Nitesh Rane On Sanjay Raut: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में चल रहे तनाव के बीच भाजपा नेता नितेश राणे ने एक बड़ा सियासी बम फोड़ दिया है। उन्होंने एक ऐसा दावा किया है जिसके बाद सियासी जगत में हलचल मचनी तय है। दरअसल, भाजपा विधायक नितेश राणे (Nitesh Rane) ने दावा किया है कि अजित पवार के पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत 10 जून से पहले एनसीपी से हाथ मिला लेंगे। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने सांप को दूध पिलाया। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को भ्रम में रखने वाला भी संजय राउत ही हैं।

अजीत पवार एनसीपी छोड़ेंगे और संजय राउत शामिल होंगे
नितेश राणे ने कहा कि संजय राजाराम राउत 10 जून से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाएंगे, यह मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं, तैयारी कर ली गई है। उन्होंने आगे कहा कि संजय राउत जल्द ही एनसीपी में शामिल होने जा रहे हैं, इसलिए वह शरद पवार को फॉलो कर रहे हैं। संजय राउत पर तंज कसते हुए नितेश राणे ने कहा कि संजय राउत (Sanjay Raut) अजीत पवार के एनसीपी छोड़ने का इंतजार कर रहे हैं। नितेश राणे ने संजय राउत पर उद्धव और राज ठाकरे के बीच मतभेद पैदा करने का भी आरोप लगाया।

संजय राउत को भविष्य की चिंता सता रही: नितेश राणे
नितेश राणे (Nitesh Rane) ने आगे कहा कि शरद पवार की पार्टी में शामिल होने से पहले राउत की कुछ शर्तें हैं। दरअसल, अजीत पवार के जाते ही वह एनसीपी में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि राउत अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं क्योंकि उनका मानना ​​है कि उद्धव ठाकरे उन्हें आगे सांसद नहीं बना पाएंगे। संजय राउत (Sanjay Raut) ने एनसीपी के लोगों से कहा कि उद्धव ठाकरे मुझे आगे सांसद नहीं बना पाएंगे, मुझे अपने भविष्य की चिंता है।

उद्धव ठाकरे की राजनीति खत्म करने में लगे संजय राउत: नितेश राणे
नितेश राणे (Nitesh Rane) ने कहा कि आने वाले दिनों में संजय राउत एनसीपी के मंच पर नजर आएंगे। जब शरद पवार ने अपना इस्तीफा दिया तो देश भर के सभी विपक्षी नेताओं ने उन्हें फोन किया लेकिन उद्धव ठाकरे ने दावा किया था कि उन्हें कोई फोन नहीं आया। राउत कोशिश कर रहे हैं उद्धव ठाकरे की राजनीति खत्म करो, संजय राउत ने उद्धव और राज ठाकरे के बीच मतभेद पैदा किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+