लाउडस्पीकर पर बोले संजय राउत- इस पर बने राष्ट्रीय नीति, सबसे पहले बीजेपी शासित राज्यों में हो लागू
नई दिल्ली, 20 अप्रैल: पूरे देश में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद जारी है। सबसे ज्यादा बवाल महाराष्ट्र में हो रखा है, जहां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना लगातार राज्य सरकार को चेतावनी दे रही है। अब शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने इसको लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले केंद्र सरकार लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर एक राष्ट्रीय नीति लेकर आए। फिर उसे बीजेपी शासित सभी राज्यों में पहले लागू करे।

Recommended Video
राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी पार्टी की ओर से मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर एक राष्ट्रीय नीति बनाने और इसे पहले बिहार, दिल्ली और गुजरात जैसे राज्यों में लागू करने की अपील करता हूं। इसके बाद महाराष्ट्र स्वत: ही इसका पालन करेगा क्योंकि ये राज्य हमेशा देश के कानून का पालन करता है।
उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए आगे कहा कि आपके लोगों ने लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है, इसलिए एक राष्ट्रीय नीति की जरूरत है। गुजरात और उत्तर प्रदेश में अभी तक लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए हैं। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने की नीति बनाई, लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों और गोवा को छूट दी, क्योंकि इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गोहत्या पर प्रतिबंध का विरोध किया था। अब सरकार को चाहिए कि वो राष्ट्रीय नीति बनाएं और हिम्मत है तो उसे सख्ती से लागू करे।












Click it and Unblock the Notifications