ममता के बाद संजय राउत ने की विपक्षी एकता की बात, बोले- महाराष्ट्र ने दिखाया है नया रास्ता

मुंबई। शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने महा विकास अघाड़ी की तरह देश में भी एक गठबंधन बनाने की बात कही है। राउत ने कहा जिस तरह महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार में तीन अलग-अलग विचारधाराओं वाले साथ आए हैं और सरकार चल रही है इसी तरह की रणनीति का यूपीए के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर अपनाई जानी चाहिए। संजय राउत ने महा विकास अघाड़ी को आदर्श सरकार बताया।

Sanjay Raut

राउत ने कहा "महाराष्ट्र ने पिछले डेढ़ साल से तीन अलग-अलग विचारधारा वाली पार्टियों की आदर्श सरकार चलाकर करके देश में एंटी-बीजेपी पार्टियों को नया रास्ता दिखाया है।"

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आगे कहा "इस प्रयोग को यूपीए के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर अनुकरण किया किया जाना चाहिए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 27 विपक्षी नेताओं को लिखे पत्र में ये मुद्दा उठाया है।"

जेपी जैसा नेता आज नहीं- राउत
शिवसेना नेता ने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियों को एक साथ आना चाहिए और नए राजनीतिक विमर्श के लिए चर्चा करनी चाहिए। राउत ने कहा "1975 के बाद जय प्रकाश नारायण सभी विपक्षी पार्टियों को साथ लेकर आए थे। दुर्भाग्य से आज ऐसा कोई नेता नहीं है।"

2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाने के लिए हाथ मिलाया और बीजेपी को सत्ता से बाहर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+