संजय राउत ने ओवैसी-भाजपा को बताया राम-श्याम की जोड़ी, बोले- वो B टीम है

संजय राउत ने असदुद्दीन ओवैसी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह भाजपा की बी टीम हैं। संजय राउत ने कहा कि राम-श्याम की जोड़ी तो भाजपा और ओवैसी को कहना चाहिए। लोग कहते कि ओवैसी साहब की पार्टी भाजपा की B-टीम है

sanjay raut

उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी पर तीखा हमला बोला है। जिस तरह से उद्धव ठाकरे से शिवसेना पार्टी और इसका चुनाव चिन्ह छिन गया उसके बाद प्रदेश में इसको लेकर राजनीति काफी तेज हो गई है। संजय राउत ने ओवैसी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और ओवैसी राम और श्याम की जोड़ी हैं। लेकिन शिवसेना अकेले लड़ेगी। वीर सावरकर महाराष्ट्र के महापुरुष थे। वह महाराष्ट्र के वीर सपूत थे, केंद्र सरकार को उन्हें भारत रत्न से नवाजना चाहिए।

संजय राउत ने कहा कि राम-श्याम की जोड़ी तो भाजपा और ओवैसी को कहना चाहिए। लोग कहते कि ओवैसी साहब की पार्टी भाजपा की B-टीम है, वोट कटाव मशीन है। जहां भी भाजपा को जीतना होता वे वहां पहुंच जाते हैं। राम-श्याम वाला जुमला उनको (ओवैसी) पर अच्छा लगता।

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश के विकास के लिए केंद्र से अच्छे संबंध बनाने की जरूरत होती है, विकास का काम जमीन पर होता, घर पर बैठकर या ऑनलाइन नहीं होता है। शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के विकास के लिए अपने अहम को किनारे रखने की जरूरत है। दरअसल प्रदेश में जिस तरह से महाविकास अघाड़ी की सरकार बनी, उस दौरान 2019-2022 के बीच अक्सर केंद्र और राज्य के बीच तकरार देखने को मिलती थी।

बता दें कि एक कार्यक्रम के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा अगर एनसीपी के अजीत पवार और सुप्रिया सुले नेता बन सकते हैं, उद्धव ठाकरे सिर्फ अपने पिता के नाते नेता बन सकते हैं, एकनाथ शिंद और देवेंद्र फडणवीस नेता बन सकते हैं, ऐसे में महाराष्ट्र के मुसलमान शरद पवार, उद्धव, सिंद जैसे नेता क्यों नहीं बन सकते हैं। सिर्फ नारे लगाने से हम एक नहीं हो सकते हैं, इसके लिए मतदान कीजिए। लोग मुझे भड़काऊ भाषण के लिए दोषी ठहराते हैं, लेकिन मैं सच बोल रहा हूं, कोई भी राजनीतिक दल मुस्लिम आरक्षण की बात नहीं करता है, क्या प्रदेश में मुसलमानों को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए। प्रदेश में सबसे कम जमीन मुसमलानों के पास है, लेकिन एनसीपी मुखिया शरद पवार इसपर नहीं बोलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+