IPS संजय पांडे होंगे मुंबई पुलिस के नए कमिश्नर, 1 साल में तीसरी बार किया गया बदलाव
मुंबई, फरवरी 28। महाराष्ट्र के पूर्व कार्यवाहक डीजीपी संजय पांडे को राज्य सरकार ने मुंबई पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया है। सोमवार को राज्य सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, संजय पांडे को हेमंत नागराले की जगह नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। संजय पांडे की छवि एक तेज तर्रार IPS के तौर पर जानी जाती है। वहीं हेमंत नागराले को महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम के प्रबंध निदेशक का पद संभालने के लिए दिया गया है।

पिछले 1 साल में तीन बार बदले कमिश्नर के चेहर
आपको बता दें कि राज्य सरकार की ओर से मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद पर पिछले कुछ महीनों के अंदर तीन बार बदलाव कर दिया गया है। सचिन वाजे केस में उनकी गिरफ्तारी के बाद मार्च 2021 में सबसे पहले राज्य सरकार ने परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस के कमिश्नर पद से हटाया था। परमबीर के बाद नागराले को जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन अब राज्य सरकार ने फिर से बदलाव किया है।
संजय पांडे का मुंबई पुलिस कमिश्नर बनाया जाना एक तरह से डिमोशन के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि वो अभी तक पूरे राज्य की पुलिस के कामकाज की निगरानी कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें सिर्फ मुंबई की जिम्मेदारी दी गई है। आमतौर पर एक अधिकारी को मुंबई पुलिस का पहले प्रमुख बनाया जाता है। बाद में अन्य पोस्टिंग दी जाती हैं।
1986 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय पांडे को पिछले साल अप्रैल में महाराष्ट्र के कार्यवाहक डीजीपी के रूप में नियुक्त किया गया था। बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा राज्य सरकार को फटकार लगने के बाद उन्हें इस महीने की शुरुआत में 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी रजनीश सेठ द्वारा पूर्ण प्रभार नहीं दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications