महाराष्ट्र में कांग्रेस की हाथ से क्यों फिसल रहे भरोसेमंद नेता? 2014 में पार्टी का साथ छोड़ गए ये 4 दिग्गज
हाल में कई ऐसे बड़े नेता हैं जिन्होंने कांग्रेस छोड़ बीजेपी की सदस्यता ली है। बिहार में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इससे पहले आज ही गौरव वल्लभ ने बीजेपी ज्वॉइन कर ली। एक दिन पहले बॉक्सर विजेंदर सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ली थी।
सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि अब बीजेपी में इतने कांग्रेसी शामिल हो चुके हैं जितने कांग्रेस के पास भी नहीं हैं। हर दूसरे दिन कांग्रेस का बड़ा नेता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहा है। इन नेताओं में विधायक, पूर्व सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल है।

अगर महाराष्ट्र की बात करें तो कांग्रेस के दिग्गज नेता संजय निरुपम भी कांग्रेस से अलग हो गए हैं। कांग्रेस से निष्कासन के बाद संजय निरुपम ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वैचारिक तौर पर दिशाहीन और संगठनात्मक तौर से बिखरी हुई पार्टी है। संजय निरुपम के बीजेपी या शिवसेना में जाने की संभावना है।
महाराष्ट्र कांग्रेस के वे बड़े नेता जिन्होंने 2024 में छोड़ी पार्टी
मिलिंद देवड़ा
साल 2024 में कांग्रेस का हाथ छोड़ने वाले पहले नेता मिलिंद देवड़ा थे। 14 जनवरी को मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना (शिंदे गुट) जॉइन कर ली। मिलिंद, दिग्गज कांग्रेसी नेता रहे मुरली देवड़ा के बेटे हैं। मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे को देवड़ा परिवार की परंपरागत सीट रही मुंबई दक्षिण पर शिवसेना यूबीटी के दावे से भी जोड़कर भी देखा गया।
बाबा सिद्दीकी
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने 8 फरवरी को कांग्रेस छोड़ दिया। 2 दिन बाद ही वे अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) में शामिल हो गए। बाबा सिद्दीकी हर साल रमजान के दौरान अपनी इफ्तार पार्टी के लिए सुर्खियों में रहते हैं। उनकी पार्टी में शाहरुख-सलमान जैसे बड़े सितारे शामिल होते हैं। बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस की खूब आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में उनका इस्तेमाल करी पत्ते की तरह किया, जिसका काम सिर्फ स्वाद बढ़ाना होता है।
अशोक चव्हाण
बाबा सिद्दीकि के पार्टी छोड़ने के 4 दिन बाद ही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने विधायक पद भी छोड़ दिया। लोकसभा सीटों में बंटबारे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण नाराज बताए जा रहे थे। अशोक चव्हाण के इस्तीफे के बाद उनके एक अन्य करीबी कांग्रेसी नेता अमरनाथ राजुरकर ने भी इस्तीफा दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications