बजरंग दल विवाद और कर्नाटक जीत के बाद संजय निरुपम समेत कांग्रेस नेताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, VIDEO
कर्नाटक में मिली भारी जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस बीच संजय निरुपम समेत कई कांग्रेस नेताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इतिहास रचचे हुए 135 सीटों पर कब्जा जमाया है। कांग्रेस अब अपने दम पर कर्नाटक में सरकार बनाएगी। सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को 113 विधायकों की जरूरत थी, उन्हें कुल 135 सीटों पर जीत मिली है। इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी जोश है।
बजरंग दल विवाद के बीच और कर्नाटक में मिली भारी जीत के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। कांग्रेस के नेताओं ने मुंबई के एक हनुमान मंदिर में पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसमें कांग्रेस नेता भाई जगताप, संजय निरुपम और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
कर्नाटक चुनाव में बजरंग दल का मुद्दा काफी गरमाया रहा। काग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल पर निर्णायक कार्रवाई का दावा किया था। कांग्रेस ने कहा था कि अगर हम सत्ता में आएंगे तो बजरंग दल और पीएफआई पर निर्णायक कार्रवाई करेंगे। वहीं, बीजेपी ने इसे बजरंग दल पर बैन लगाने की तरफ ले गए। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस बजरंग दल को बैन करना चाहती है। साथ ही इसे बजरंगबली को भी बंद करने की तरफ मोड़ दिए।
वहीं, जब पार्टी को जनादेश मिला तो इसकी खुशी मुंबई तक पहुंच गई। मुंबई में कांग्रेस के नेताओं ने मंदिर पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं, इस जीत का श्रेय कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार को जाता है। डीके शिवकुमार आज अपने आध्यात्मिक गुरु अजजय्या से मिलने नॉनविनकेरे पहुंचे।
Recommended Video

कर्नाटक में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए डीके शिवकुमार ने काफी मेहनत की थी। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल जाने के बाद भी डीके शिवकुमार ने काफी मेहनत से कांग्रेस को मजबूत किया। इस जीत का श्रेय डीके शिवकुमार को जाता है। डीके शिवकुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी अशोक को हरा दिया। साथ ही उन्होंने जता दिया कि उन्हें जीत से कोई रोक नहीं सकता है। डीके शिवकुमार 1989 से ही इस सीट से जीतते आ रहे हैं। राज्य में यह उनकी लगातार आठवीं जीत है।












Click it and Unblock the Notifications