समृद्धि एक्सप्रेस हादसा: 'दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई', घायलों से मिले महाराष्ट्र के मंत्री दादाजी भुसे
Maharashtra Samriddhi Express Road Accident: महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बस और कंटेनर के बीच भीषण टक्कर से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में 23 लोग घायल हो गए। महाराष्ट्र के मंत्री दादाजी भुसे ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना के घायलों से मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जो लोग घायल हैं, उनका इलाज सरकारी खर्चे पर किया जा रहा है। इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जो भी आरोपी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि यह हादसा छत्रपति संभाजीनगर जिले में हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि प्राइवेट बस (ट्रेवलर) में 35 लोग सवार थे। यह हादसा वीजापुर इलाके में रात को 12:30 बजे हुआ। बस ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण हट गया था। जिसकी वजह से पीछे से आ रही कंटेनर से टकरा गई।
हादसा इतना भयानक था कि 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, करीब दो दर्जन लोग घायल हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: चेंबुर में फूड पॉइजनिंग से 16 छात्र बीमार, मिड-डे मील खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती












Click it and Unblock the Notifications