कभी-कभी कम सीटों से भी! महाराष्ट्र पहुंंचे अखिलेश यादव ने MVA से सीट शेयरिंग को लेकर कह दी बड़ी बात
Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 20 नवंबर को होगा। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में शामिल पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल हो चुका है लेकिन विपक्षी महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंसा है।
वहीं इस महाविकास अघाड़ी की सीटों को लेकर चल रही खींचतान में समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की एंट्री हो चुकी है। शनिवार को चुनावी राज्य महाराष्ट्र पहुंचे अखिलेश यादव ने महाविकास अघाड़ी से सीटों से डिमांड करते हुए बड़ा बयान दे डाला है।

इंडिया गठबंधन की सहयोगी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में मीडिया से बात करते हुए हमारी समाजवादी पार्टी ने महा विकास अघाड़ी में 12 सीटें मांगी हैं। उन्होंनेक कहा हमारे पास पहले से ही महाराष्ट्र में दो विधायक हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा हम वो लोग हैं जो कभी-कभी कम सीटों से भी संतुष्ट हो जाते हैं।
इसके साथ ही महाराष्ट्र के धुले में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी चुनावी सभा को संबोधित किया है। जिसमें अखिलेश यादव विपक्षी गठबंधन पर जमकर बरसे।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने कहा अगर मेरा डेटा गलत नहीं है, तो हमारे पड़ोसी देश हमसे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और वहां कोई भूख नहीं है।
अखिलेश यादव ने कहा पड़ोसी राज्यों से ज्यादा भुखमरी हमारे देश में है।
अखिलेश यादव ने कहा लोकसभा चुनाव में हार के बाद बीजेपी हताश है। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के निर्माण में भ्रष्टाचार किया। उन्होंने कहा महाराष्ट्र की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।
#WATCH | Dhule, Maharashtra: Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav says, "They promised that India will become the world's largest economy... If my data is not wrong, then our neighbouring countries are doing better than us and there is no hunger there... Our country has more… pic.twitter.com/xidrS7Gt3Z
— ANI (@ANI) October 19, 2024












Click it and Unblock the Notifications