सलमान खान को दी थी धमकी, मांगे थे 2 करोड़, अब मुंबई से गिरफ्तार हुआ शख्स मुस्तफा
Salman Khan: 58 साल के सलमान खान बॉलीवुड के दबंग एक्टर हैं। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद से भाई जान यानी सलमान खान मीडिया की सुर्खियों में बने हुए है। हाल ही, सलमान खान से 2 करोड़ रुएप की डिमांड की थी। पैस ना देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी भरा ये गुमनाम संदेश मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मिला था।
धमकी भरा संदेश मिलने के बाद मुंबई पुलि ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली और जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं, अब सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने और उनसे दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को बांद्रा इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मंगलवार को एक गुमनाम संदेश मिला, जिसमें चेतावनी दी गई थी कि अगर सलमान खान ने 2 करोड़ रुपये नहीं दिए तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद वर्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बुधवार को उन्होंने खान को धमकाने और फिरौती मांगने के आरोप में बांद्रा (पूर्व) से आजम मोहम्मद मुस्तफा को गिरफ्तार किया।
सलमान खान मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा (पश्चिम) में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। अप्रैल में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उनके घर के बाहर गोलियां चलाई थीं। इस महीने की शुरुआत में मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर एक और धमकी भरा मैसेज आया था जिसमें खान से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।
इस घटना के सिलसिले में जमशेदपुर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उस पर सलमान खान और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जीशान सिद्दीकी दोनों को धमकाने का आरोप था। अभिनेता को पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा निशाना बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications