'दुख की बात कि आप आखिरी दिनों में ऐसा कर रहे,' महाराष्ट्र में शहरों के नाम बदलने पर सपा विधायक अबू आजमी
नई दिल्ली, 29 जून। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार शाम महाराष्ट्र के दो शहरों के नाम बदलने की घोषणा कर दी। औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव रखा गया। सीएम की इस घोषणा के बाद महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष व विधायक अबू आजमी ने कहा कि दुख की बात है कि महाविका अघाड़ी सरकार अपने आखिरी दिन में ऐसा कर रही है। सपा विधायक ने महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार पर मुसलमानों की उपेक्षा का आरोप लगाया।

महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले राज्य में दो शहरों औरंगाबाद और उस्मानाबाद के नाम बदले जा चुके हैं। सीएम उद्धव ठाकरे ने बुधवार को इसकी घोषणा कर दी। औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव रखा गया है। नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम बदलकर डीबी पाटील इंटरनेशनल एयरपोर्ट कर दिया गया। महाराष्ट्र सरकार की इस घोषणा से नाराज सपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक ने शिवसेना के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी पर मुसलमानों को दरकिनार करने का आरोप लगाया।
सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि दो शहरों का नाम बदलने और एक नए हवाई अड्डे का नाम भारतीय जनता पार्टी के नेता के नाम पर रखने के महाराष्ट्र कैबिनेट के फैसले पर निराशा व्यक्त की है। पार्टी के राज्य प्रमुख अबू आसिम आजमी ने भी शिवसेना पर तंज कसते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे की बगावत की वजह से उसे गुरुवार सुबह महत्वपूर्ण शक्ति परीक्षण का सामना करना पड़ेगा।
अबू आज़मी ने कहा 'आज उद्धव ठाकरे सरकार ने फैसला लिया कि औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव रखा जाएगा। चाहे बीजेपी हो या एमवीए - जो बैसाखी पर चल रही हो - मुसलमानों को दरकिनार करना चाहती है। मुझे दुख है कि हम जिनका समर्थन कर रहे हैं, जिन्होंने कहा था कि 30 साल तक गलत लोगों के साथ रहने के बाद वे अब धर्मनिरपेक्ष होंगे लेकिन आखिरी दिन ऐसा हो रहा है।'
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications