'Bitcoin Scam' पर मचा बवाल, सुप्रिया सुले ने दायर किया मानहानि केस, अजित पवार ने ऑडियो में पहचानी बहन की आवाज
'Bitcoin Scam': महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतादान के एक दिन पहले यानी मंगलवार को पुणे के पूर्व आईपीएस अधिकारी रवींद्रनाथ पाटिल ने एनसीपी (SP) नेता सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले पर बिटकॉइन घोटाले से प्राप्त आय का उपयोग चुनावों में करने का आरोप लगाया। इन आरोपों के बाद महाराष्ट्र चुनाव के बीच राजनीतिक विवाद गररमा चुका है।
हालांकि सुप्रिया सुले और नाना पटोले ने इन आरोपों का फर्जी और बेबुनियाद बताया है। इसके साथ ही सुप्रिया सुले ने पूर्व आईपीएस अधिकारी पाटिल के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। वहीं इस मामले में सबसे बड़ी हैरान करने वाली बात तब हुई जब सुप्रिया सुले के चचेरे भाई और उप मुख्यमंत्री अजित पवार जो इस चुनाव में विपक्षी महायुति गठबंधन में चुनाव लड़ रहे है उन्होंने पूर्व आईपीएम पाटिल द्वारा सबूत के तौर पर पेश किए गए कथित ऑडियो क्लिप में उनकी आवाज पहचाने का दावा कर डाला।

सुप्रिया सुले बोली- आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं
"मैंने मानहानि का मामला और एक आपराधिक मामला दायर किया है। "मैं मामले का सामना करने के लिए तैयार हूं। मैं सुधांशु त्रिवेदी को चुनौती देती हूं कि अगर उन्हें लगता है कि उनके आरोपों और पांच सवालों में दम है तो वे कहीं भी, किसी भी मंच पर मुझसे भिड़ सकती हूं। ये आरोप पूरी तरह से झूठे और मनगढ़ंत हैं।"
अजित पवार ने किया ये दावा
वहीं बारामती से एनसीपी उम्मीदवार अजित पवार ने कहा "ऑडियो क्लिप के स्वर से, मैं आवाजों की पहचान कर सकता हूं। उनमें से एक मेरी बहन है, और दूसरा वह व्यक्ति है जिसके साथ मैंने बड़े पैमाने पर काम किया है। जांच की जाएगी और सच्चाई सामने आ जाएगी।"
#WATCH | On allegations against Supriya Sule and Nana Patole, Maharashtra Deputy CM and NCP candidate from Baramati Assembly constituency, Ajit Pawar says "Whatever audio clip is being shown, I just know that I have worked with both of them. One of them is my sister and the other… pic.twitter.com/wgoEJrAFya
— ANI (@ANI) November 20, 2024












Click it and Unblock the Notifications