चलती बस में कपल की नोकझोंक, RSS लीडर ने किया सुलझाने का प्रयास तो अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने पीटा

Hinganghat Jethanand Rajput: 26 जून की शाम वर्धा जिले में आरएसएस प्रमुख जेठानंद राजपूत को अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने बेरहमी से पीटा। घटना में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इलाके में तनाव की स्थिति बनी है।

Hinganghat Jethanand Rajput: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के वर्धा जिले में आरएसएस प्रमुख जेठानंद राजपूत को अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने चलती बस से उतारकर पीट डाला।

पहले हमलावरों ने जेठानंद को बस रोकर बाल खींचते हुए बाहर निकाला। फिर एकाएक हमला करना शुरू कर दिया। बस में मौजूद लोग यह नाराज देख खौफजदा हो गए।

Hinganghat Jethanand Rajput

मामला 26 जून की शाम का है। आरएसएस प्रमुख जेठानंद राजपूत बस पर सवार होकर वर्धा से हिंगनघाट जा रहे थे। उसी बस में एक कपल आपस में लड़ रहा था। जेठानंद ने दोनों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया। लेकिन, यह बात कपल को पसंद न आई। कपल ने फोन करके हिंगनघाट में अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। जिसके बाद अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने जेठानंद राजपूत को बस से उतार कर मारा पीटा।

मामले में 5 गिरफ्तार, फैला तनाव, शहर बंद

वहीं, मामले में पुलिस ने सख्ती बरतते हुए मामला दर्ज कर 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, घटना से नाराज लोगों ने शहर बंद रखा है। इलाके में तनाव का माहौल है। एसपी नूरुल हसन ने बताया कि मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+