RPF जवान बना मसीहा! चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में नीचे गिर गया था शख्स, ऐसे बचाई जान

मुंबई, जून 8: मुंबई रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रोटेक्शन फॉर्स (आरपीएफ) का जवान एक बार फिर मसीहा बनकर सामने आया है। आरपीएफ जवान ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक शख्स नीचे गिर गया। वह ट्रेन और पटरी के बीच बने गैप में गिरने ही वाला था कि सही समय पर आरपीएफ जवान दौड़कर वहां पहुंच गया और उसे उठा लिया। इस घटना की वायरल वीडियो सामने आया है।

Recommended Video

    Mumbai: Kurla Station पर चलती ट्रेन में चढ़ रहे शख्स की RPF Jawan ने बचाई जान | वनइंडिया हिंदी
    RPF personnel receives praise for saving man from falling under moving train in mumbai kurla

    यह घटना महाराष्ट्र के मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन की हैं। एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि, ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्टेशन से छूटती है, तभी कुछ देर से पहुंचने की वजह से एक शख्स ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है। इसी दौरान ट्रेन पर चढ़ते उसका संतुलन बिगड़ जाता है।

    वह आदमी ट्रेन और पटरी के बीच फंसने ही होता है तभी अचानक आरपीएफ जवान मसीहा बनकर दौड़ा और वहां पहुंचकर उसे बाहर निकाल लेता है। वीडियो देखकर साफतौर पर लग रहा है कि अगर जवान ने उसका हाथ नहीं खीचा होता तो उसकी जान चली जाती। आरपीएफ जवान मुस्तैदी ने एक बड़ा हासदा होने से बचा लिया।

    इससे पहले पिछले महीने मुंबई के दादर स्टेशन पर एक आरपीएफ जवान को एक गर्भवती महिला और उसके बच्चे की जान बचाते हुए देखा गया था। वीडियो में एक गर्भवती मां और उसका बच्चा तेज रफ्तार में चलती हुई ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर गिरते नजर आ रहे थे। गर्भवती महिला अपने बच्चे को लेकर दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी, लेकिन ट्रेन चलने लगी, जिससे वह एक कदम चूक गई और गिर पड़ी। ऐसा होते ही आरपीएफ का एक जवान महिला की ओर दौड़ाता है और उसकी जान बचा लेता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+