दिसंबर 2023 में लोकसभा के साथ हो सकते हैं महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव: शरद पवार के पोते रोहित पवार का दावा

Maharashtra Assembly Polls: महाराष्ट्र की सियासत में उठापटक के बीच शरद पवार के पोते रोहित पवार ने दावा किया है कि अक्टूबर 2024 में होने वाला महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, इसी साल होगा। इसके पीछे की वजह भी बताई।

Maharashtra Assembly Polls: महाराष्ट्र की सियासत में उठापटक जारी है। अजित पवार के बीजेपी सरकार-शिंदे गुट की शिवसेना में जाते ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार अपनी चाल चलने में जुट गए हैं। चाचा शरद पवार और भतीजे अजित पवार के बीच तनातनी लगातार जारी है। इस बीच शरद पवार के पोते विधायक रोहित पवार (82) ने बडा ऐलान कर दिया है।

रोहित पवार ने दावा किया कि लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तय समय से पहले हो सकते हैं। रोहित पवार ने कहा कि चार दिन पहले अधिकारियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की जांच शुरू करने या ईवीएम का निर्माण शुरू करने के निर्देश मिले थे। इससे पता चलता है कि लोकसभा चुनाव दिसंबर 2023 में हो सकते हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, जो अक्टूबर 2024 में होने वाला है, लोकसभा चुनावों के साथ हो सकता है।

Rohit Pawar

मीडिया से मुखातिब होकर रोहित पवार ने कहा कि लोकसभा या राज्य चुनाव से 5-6 महीने पहले ईवीएम की जांच रिपोर्ट ली जाती है। चार दिन पहले महाराष्ट्र के कुछ अधिकारियों को ईवीएम की मरम्मत और निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया गया था। इससे संकेत मिलता है कि लोकसभा चुनाव दिसंबर 2023 में कराए जा सकते हैं। रोहित पवार ने दावा किया कि इस कदम के पीछे मुख्य कारण कर्नाटक चुनाव में बीजेपी की हार है।

कर्नाटक की हार से बौखलाई है BJP

रोहित पवार ने कहा कि पार्टी कर्नाटक में हार गई और यही स्थिति मध्य प्रदेश, हरियाणा और अन्य राज्यों में भी पैदा हो सकती है। पार्टी ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए एनसीपी और शिवसेना में टूट की स्थिति पैदा की। रोहित पवार ने कहा कि कर्नाटक चुनावों में बीजेपी की हार के कारण ऐसा हो रहा है।

8 अन्य विधायकों के साथ अजित पवार BJP में गए

इस बीच, एनसीपी में संकट बढ़ता जा रहा है और महाराष्ट्र में दोनों गुटों ने बुधवार को अलग-अलग बैठकें बुलाई हैं। रविवार को एनसीपी में फूट पड़ गई। जब अजित पवार 8 अन्य विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे-बीजेपी सरकार में शामिल हो गए।

शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 9 विधायकों के खिलाफ महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के पास अयोग्यता याचिका दायर की है। अजित पवार और छगन भुजबल के साथ दिलीप पाटिल, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडो, धर्मरावबाबा अत्राम, अदिति तटकरे, संजय बंसोडे और अनिल पाटिल रविवार को एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+