VIDEO: चोरों ने पहले कैमरे बंद किए फिर बम लगा उड़ा दिया ATM, 11 लाख लेकर हुए फरार

मुंबई, 07 सितंबर: महाराष्ट्र से एटीएम मशीन से पैसे चुराने की एक घटना सामने आई है। चोरों ने जिस अंदाज में एटीएम से पैसे चुराए। उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। चोरों ने एटीएम लूटने के लिए उसे बम लगाकर ही उड़ा दिया। जिसके बाद वे एटीएम से 11 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सुबह 2 बजे के बाद की चोरी

सुबह 2 बजे के बाद की चोरी

सतारा जिले के नागठाणे गांव में चोर ने बुधवार की सुबह 2:30 बजे जिलेटिन नामक विस्फोटक पदार्थ का इस्तेमाल बैंक ऑफ महाराष्ट्र के दो एटीएम उड़ा दिए। बम ने उनमें से एक को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। चोर ने 11 लाख रुपये चुरा लिए। पहचाना नही जाए इसलिए उस शातिर लुटेरे ने एटीएम केंद्र पर लगी सीसीटीवी पर काले रंग का स्प्रे मार दिया था। नतीजा एटीएम में विस्फोट की वारदात तो नही रिकॉर्ड हो पाई।

कैमरे काले रंग से पोते

लेकिन स्प्रे मारने से पहले की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि, हुडी पहने एक शख्स मुंह पर मास्क लगाकर एटीएम दाखिल होता है। उसके हाथ में स्प्रे होता है। पहले वह सामने वाले कैमरे पर काले रंग का स्प्रे करता है। इसके बाद वह दूसरी साइड में लगे कैमरे पर काला स्प्रे मार देता है। जिससे एटीएम के भीतर की दृश्य दिखना बंद हो जाता है।

जिलेटिन से उड़ा दिया एटीएम

जिलेटिन से उड़ा दिया एटीएम

इसके बाद चोर विस्फोटक पदार्थ जिलेटिन की छड़ों की मदद से एटीएम को उड़ा देते हैं। चोर एटीएम में रखे 11 लाख रुपए लेकर फरार हो जाते हैं। घटना की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें विस्फोट के बाद एटीएम क्षतिग्रस्त दिख रहा है। एटीएम का मलवा चारों ओर बिखरा हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाल में ऐसी ही एक घटना और हुई

हाल में ऐसी ही एक घटना और हुई

इससे कुछ दिन पहले जिले के कराड शहर के पास विद्यानगर से भी इसी तरह की लूट का प्रयास किया गया था। हालांकि, लुटेरों को विस्फोट से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+