मुंबई-बेंगलुरू हाईवे पर बस का एक्टिसेंड, 5 घायल
पुणे में मुंबई-बेंगलुरू हाईवे पर एक बस का एक्सिडेंट हो गया है। इस एक्सिडेंट में पांच लोग घायल हुए हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां मुंबई-बेंगलुरू हाईवे पर एक बस का एक्सिडेंट हो गया है। इस हादसे में पांच लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुणे फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि एक बेंगलुरू की प्राइवेट बस जोकि मुंबई से बेंगलुरू जा रही थी, वह मुंबई-बेंगलुरू हाईवे पर पुणे में बावधान के पास हादसे का शिकार हो गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुणे फायर ब्रिगेड ऑफिसर और पुलिस मौके पर मौजूद है। हादसे की जो तस्वीर सामने आई है उसमे देखा जा सकता है कि बस एक्सिडेंट के बाद पलट गई है और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।












Click it and Unblock the Notifications