मुंबई में और सख्त हुए प्रतिबंध, धारा 144 को 15 जनवरी तक के लिए बढ़ाया गया, बीच पर जाना भी बैन
मुंबई में और सख्त हुए प्रतिबंध, धारा 144 को 15 जनवरी तक के लिए बढ़ाया गया, बीच पर जाना भी बैन
मुंबई, 31 दिसंबर: देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1270 हो गई है, जिसमें से सबसे अधिक ओमिक्रॉन के 450 केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में भी सबसे अधिक तेजी से ओमिक्रॉन के केस मुंबई में बढ़ रहे हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए उद्धव ठाकरे सरकार ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत मुंबई में प्रतिबंधों को 15 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मुंबई पुलिस ने लोगों को समुद्र तटों (बीच) , खुले मैदानों, सैरगाहों, उद्यानों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक जाने पर रोक लगा दी है।

आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 , जिसके तहत पांच या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर मुंबई में प्रतिबंध है। मुंबई पुलिस ने नागरिकों को शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे सार्वजनिक स्थानों पर जाने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस ने इससे पहले 30 दिसंबर से 7 जनवरी तक शहर में धारा 144 लागू की थी, जो अब बढ़ा कर 15 जनवरी कर दिया गया है।
Recommended Video
बृहन्मुंबई कॉरपोरेशन (बीएमसी) ने 30 दिसंबर से 7 जनवरी तक नए साल के जश्न, रेस्तरां, होटल, बार, पब, रिसॉर्ट और क्लब सहित किसी भी बंद या खुली जगह में पार्टियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार को 3,671 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें से 190 ओमिक्रॉन वैरिएंट के थे।
मुंबई में कोविड-19 मामलों में बहुत अधिक बढ़ोतरी देखी गई है। उसी के मद्देनजर, महाराष्ट्र सरकार ने शादियों, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रमों और अंत्येष्टि में उपस्थिति पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की है।
आदेश में कहा गया है, "विवाह या किसी अन्य सामाजिक, राजनीतिक या धार्मिक आयोजन के मामले में उपस्थित लोगों की अधिकतम संख्या 50 व्यक्तियों तक सीमित होगी। वहीं अंतिम संस्कार में उपस्थित लोगों की अधिकतम संख्या 20 तक सीमित है।"












Click it and Unblock the Notifications