महाराष्ट्र में रिटायर्ड ACP अधिकारी ने छत से कूदकर दी जान

महाराष्ट्र में रिटायर्ड एसीपी प्रदीप टेमकर ने आत्महत्या कर ली है। 70 वर्षीय प्रदीप टेमकर ने अपने घर की बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी है। घटना के बाद टेमकर को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में ऑल्टरनेटिव डिस्प्यूट रिजोल्यूशन के तहत केस दर्ज किया गया है। यह केस माटुंगा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि टेमकर ने किस वजह से आत्महत्या की है।

police

सूत्रों की मानें तो घटना के वक्त टेम्कर नशे की हालत में थी, उन्हें शराब पीने की आदत थी। वहीं टेम्कर के परिवारवालों ने इस घटना के पीछे साजिश का संदेह जताया है। पुलिस का कहना है कि यह घटना सोमवार शाम तकरीबन 5 बजे की है। टेम्कर अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ माटुंगा स्थित हेरिटेज नामक बिल्डिंग में रहते थे।

सोमवार को टेम्कर घर पर अकेले थे, इसी दौरान बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से उन्होंने छलांग लगा दी। टेम्कर ने सेवा में रहते हुए आखिरी तैनाती 2014 में मुंबई पुलिस के यातायात विभाग में मिली थी।

परिवारवालों का कहना है कि टेम्कर अवसाद में थे, उनका निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। वह अक्सर निराशा में रहते थे। यही वजह है कि घर में अक्सर झगड़े होते थे। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पारिवारिक कलह भी इस घटना की वजह हो सकती है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+