24 घंटे के अंदर फिल्म इंडस्ट्री से दूसरी बुरी खबर,फिल्म प्रोड्यूसर प्रदीप गुहा का निधन

मुंबई, अगस्त 21: बॉलीवुड जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। फिल्म प्रोड्यूसर प्रदीप गुहा का आज मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें शुक्रवार सुबह को वेंटिलेटर पर रखा गया था। वह लीवर कैंसर (स्टेज 4) के शिकार थे। प्रदीप गुहा को तीन सप्ताह पहले एडवांस लीवर कैसंर (स्टेज 4) का पता चला था। प्रदीप के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

 renowned producer Pradeep Guha dies of cancer

पिछले कई दिनों से लगातार तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहां पर वे आईसीयू में भर्ती थे। प्रदीप गुहा को करीब तीन हफ्ते पहले लिवर कैंसर का पता चलने के बाद कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोशल मीडिया पर कई सितारों ने प्रदीप गुहा को श्रद्धांजलि दी है। लारा दत्ता, दीया मिर्जा, अदनान सामी, रितेश देशमुख, शेखर कपूर और मनोज बाजपेयी सहित कई सितारों ने प्रदीप के निधन पर शोक जाहिर किया है।

प्रदीप गुहा ने 2001 में रिलीज हुई रितिक रोशन और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म 'फिजा' और मिथुन और डिम्पल कापड़िया स्टारर 'फिर कभी' का भी निर्माण किया था। तीन दशक तक 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से जुड़े रहने के बाद उन्होंने 2005 में जी टेलिफिल्म्स में सीईओ के तौर पर पदभार संभाला था। इसके बाद वे नाइन एक्स मीडिया में प्रबंध निदेशक के तौर पर भी जुड़े। प्रदीप गुहा अपने पीछे पत्नी और एक बेटा छोड़ गये हैं।

दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी ने प्रदीप गुहा को लेकर लिखा, "अपने दोस्त के बारे में सुनकर गहरा सदमा और दुख हुआ। प्रदीप गुहाजी का निधन। आपकी आत्मा को शांति मिले प्रदीप।

वहीं अभिनेत्री दीया मिर्जा ने लिखा, 'हमारे प्यारे पीजी के रूप में हम इतनी प्यार से उन्हें बुलाते थे। एक विकट पल...21 सालों से मैं आपको जानती थी आप बहुत जल्दी चले गए।'

डायरेक्टर सुभाष घई ने ट्वीट कर लिखा कि, अलविदा मेरे दोस्त प्रदीप गुहा....मैं हमेशा आपके सच्चे प्यार और मुझे आवश्यक समर्थन के लिए ऋणी रहूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+