Raw Alcohol Tanker खाई में गिरा, पुणे के दिवे घाट पर हादसा, कई के हताहत होने की आशंका, VIDEO
महाराष्ट्र में एक शराब लदी टैंकर पुणे के दिवे घाट के पास खाई में गिर गया। घायलों और मृतकों की संख्या के बारे में सस्पेंस बना हुआ है।

महाराष्ट्र में बड़े हादसे की आशंका है। समाचार एजेंसी ANI की वीडियो रिपोर्ट के अनुसार शराब से लदा एक टैंकर कल रात (8 मई को) पुणे के दिवे घाट में खाई में गिर गया।
खबरों के अनुसार कच्ची शराब ले जा रहा एक टैंकर खाई में गिरने से कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। हालांकि, इस संबंध में स्थानीय प्रशासन और प्रतिनिधियों ने बयान नहीं दिए हैं।
कच्ची शराब का टैंकर खाई में गिरा
हादसे के संबंध में आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कच्ची शराब लेकर जा रहा टैंकर गहरी खाई में गिरने के कारण कई लोगों की मौत की आशंका है।अधिकारियों ने बताया, सोमवार रात पुणे के दिवे घाट में कच्ची शराब का टैंकर खाई में गिर गया।
कुछ दिन पहले निजी बस के साथ हादसा
गौरतलब है कि इससे पहले मार्च में एक और भीषण सड़क हादसा हुआ था। मुंबई से बेंगलुरु जा रही एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इसमें कम से कम पांच लोग घायल हो गए थे।
मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर दुर्घटना
करीब दो महीने पहले हुए इस हादसे के बारे में पुणे के अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बस पुणे में बावधन के पास मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। एक अधिकारी ने बताया कि घायल लोगों की जल्द रिकवरी के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications