राज्‍यसभा चुनाव 2024: महाराष्‍ट्र भाजपा की ओर से आशोक चव्‍हाण समेत इन चार दिग्गज उम्‍मीदवारों ने भरा नामांकन

राज्‍यसभा चुनाव 2024 के लिए गुरुवार को महाराष्‍ट्र के भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन पर्चा दाखिल करने वालों में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में इसी सप्‍ताह शामिल हुए महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक चव्‍हाण भी शामिल थे। महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बधाई देते हुए जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Maharashtra BJP Rajya Sabha election candidates

राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्‍व में विधान भवन में वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण, डाॅ. मेधाताई कुलकर्णी, डॉ. अजीत गोपचड़े और शिवसेना नेता मिलिंद देवरा ने उम्‍मीदवार के तौर पर आवेदन किया। इस बार मौके पर उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ संभाजी शिंदे भी मौजूद थे।

महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि मुंबई स्थित विधान भवन में मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्‍व में वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण, डॉ. मेधाताई कुलकर्णी, डॉ. अजीत गोपचड़े और शिव सेना नेता मिलिंद देवड़ा ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा। इसके साथ ही देवेंद्र फडणवी ने राज्‍य सभा चुनाव के भाजपा के उम्‍मीदवारों को शुभकामनाएं दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+