Rajya Sabha Elections: प्रफुल्ल पटेल को NCP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, अजित पवार ने किया ऐलान
राज्यसभा के कई सदस्यों को कार्यकाल पूरा है। ऐसे में रिक्त हो रही सीटों पर नामांकन के लिए अंतिम तिथि को अब सिर्फ एक दिन बचे हैं। अंतिम तिथि 15 फरवरी है। ऐसे में अधिकतर राजनीतिक दलों ने अपने कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया है। बुधवार को आरजेडी ने मनोज झा और संजय यादव को राज्यसभा चुनाव में कैंडिडेट बनाए जाने का ऐलान किया, तो वहीं एनसीपी ने प्रफु्ल्ल पटेल का नाम आगे किया है।
महाराष्ट्र के कद्दावर नेताओं में शुमार प्रफुल्ल पटेल उन नेताओं में भी शामिल रहे हैं जोकि पिछले साल एनसीपी में बगावत के बाद शरद पवार गुट की बजाय अजित पवार गुट के साथ चले गए थे। प्रफुल्ल पटेल केंद्र की पूर्व की यूपीए सरकार में एनसीपी कोटे से नागरिक उड्डयन मंत्रालय जैसा बड़ा मंत्रालय भी संभाल चुके हैं। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल अजित गुट के नेता हैं। अब अजित पवार ने उन पर भरोसा जताया है।

अजित के कार्यालय ने बुधवार (14 फरवरी) को उन्हें (प्रफुल्ल पटेल) राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने का ऐलान किया। बता दें कि ईसीआई ने हाल ही में अजित पवार गुट को 'असली' एनसीपी के रूप में मान्यता दी गई थी। आयोग ने अजित गुट को पार्टी का सिंबल 'घड़ी' भी दिया है।
दरअसल, राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा के अलावा अशफाक करीम, जेडीयू से अनिल प्रसाद हेगड़े और वशिष्ठ नारायण सिंह, बीजेपी से सुशील कुमार मोदी, कांग्रेस से डॉ. अखिलेश सिंह का कार्यकाल पूरा हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications