Love Story: फिल्ममेकर की बेटी से की है इस स्टाइलिश नेता ने शादी, सरोगेसी के जरिए बना पिता

Milind Deora-Pooja Shetty Love Story: कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में आने वाले लोकप्रिय नेता मिलिंद देवड़ा राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। 14 जनवरी को पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर शिंदे गुट वाले शिवसेना में शामिल हुए थे और अब पार्टी की ओर उन्हें राज्यसभा भेजकर बड़ा तोहफा दिया जा रहा है।

Milind Deora-Pooja Shetty Love Story

आपको बता दें कि मिलिंद देवड़ा की गिनती देश के स्टाइलिश युवा नेताओं में होती है, उनका परिवार बीते 55 सालों से कांग्रेस से जुड़ा हुआ था इसलिए देवड़ा का कांग्रेस का छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका था। देवड़ा ने खुद अपने 'एक्स' (Twitter) पर एक पोस्ट में कांग्रेस से अपने इस्तीफे की घोषणा की थी।

अभिषेक बच्चन के बहुत अच्छे दोस्त हैं देवड़ा

आपको बता दें कि मिलिंद देवड़ा युवाओं में भी काफी लोकप्रिय हैं, वो अपनी खास स्टाइल के लिए लोगों के बीच जाने जाते हैं। आपको जानकर हैरत होगी कि देवड़ा और सिने स्टार अभिषेक बच्चन के बीच बहुत अच्छी मित्रता है।

फिल्म ' पा' का लुक देवड़ा से प्रभावित था

अभिषेक ने अपनी हिट फिल्म ' पा' में जो लुक अपनाया था, वो मिलिंद देवड़ा से, प्रभावित होकर रखा था। अक्सर अपने भाषण से चौंकाने वाले देवड़ा को राजनीति तो विरासत में मिली लेकिन वो अपने स्वतंत्र फैसलों के लिए जाने जाते हैं।

लंबी डेटिंग के बाद फिल्ममेकर की बेटी से की शादी

उनके पिता मुरली देवड़ा देश के कद्दावर पू्र्व केंद्रीय मंत्री रहे हैं। उन्होंने पढ़ाई तो बोस्टन विवि से की लेकिन उनके नैना चार मुबंई की एक बाला से हुए, जिनके साथ लंबी डेटिंग के बाद उन्होंने शादी की है। मिलिंद देवड़ा की पत्नी का नाम पूजा शेट्टी है, जो कि फिल्ममेकर मनमोहन शेट्‌टी की बेटी हैं।

कहते हैं कि दोनों की पहली मुलाकात 2004 में एक फोटोशूट में हुई थी और इस मुलाकात में ही उनकी दोस्ती हो गई थी और फिर शुरू हुआ मुलाकातों का सिलसिला और एक दिन दोनों ने अपने दिल की बात एक-दूसरे से कह दी। हालांकि इन्होंने अपने रिश्ते को मीडिया और लोगों की पहुंच से दूर ही रखा और लंबी डेटिंग के बाद साल 2008 में शादी कर ली।

पूजा शेट्टी बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं

ये हाईप्रोफाइल शादी काफी दिनों तक लोगों के बीच चर्चा का केंद्र थी। आपको बता दें कि पूजा शेट्टी बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं और वो खुद फिल्म निर्माण कंपनी वॉक वॉटर मीडिया की हेड है। लाइमलाइट से दूर रहने वाली पूजा शेट्टी उस वक्त काफी सुर्खियों में थीं, जब वो और मिलिंद सरोगेसी के जरिए बेटी की माता-पिता बने थे।

सरोगेसी के जरिए पिता बने थे देवड़ा

14वीं लोकसभा के सबसे युवा मेंबर रहे मिलिंद देवड़ा ने 14 जनवरी 2018 को सोशल मीडिया पर घोषणा की थी वो और पूजा दोनों सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं और उनके घर बेटी का आगमन हुआ है। मिलिंद देवड़ा की ये पोस्ट भी उस वक्त काफी चर्चा में थी क्योंकि सरोगेसी की बात को, जिस तरह से उन्होंने बताया था, वो लोगों के लिए हैरानी भरा था और लोगों ने इसके लिए उनकी तारीफ भी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+